BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 07 जनवरी, 2007 को 09:53 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
नंदीग्राम में ज़मीन अधिग्रहण पर हिंसा
 
सिंगूर में भी ज़मीन अधिग्रहण को लेकर लोगों में भारी रोष है
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर ज़िले के नंदीग्राम इलाक़े में शनिवार रात हुई हिंसा में कम से कम दो लोगों के मारे जाने और आठ के घायल होने की ख़बर है.

इंडोनेशिया के सलीम ग्रुप के विशेष आर्थिक ज़ोन के लिए ज़मीन अधिग्रहण के मामले में बातचीत असफल हो जाने के 24 घंटे के भीतर दो गुटों में हुए हिंसक संघर्ष हुआ.

कोलकाता में पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जोगेश चटर्जी ने बताया कि भारत मंडल नाम का एक आदमी कांगरा गाँव में और एक अन्य व्यक्ति नंदीग्राम में मारे गए.

क्षेत्र में तनाव की स्थिति को स्वीकार करते हुए ज़िलाधीश अनूप अग्रवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस दल घटना स्थल पर पहुँचने की कोशिश कर रहा है.

बंद

कुछ संगठनों ने कथित सीपीएम समर्थकों के किसानों पर किए गए हमले के विरोध में नंदीग्राम में 24 घंटे के बंद का आह्वान किया है. इन किसानों की ज़मीनें औद्योगिक इकाई स्थापित करने के उद्देश्य से अधिग्रहित कर ली गई हैं.

पिछले बुधवार से ही नंदीग्राम में हिंसा की घटनाएँ हो रही हैं और पुलिस शांति बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही थी.

ये संघर्ष तब हुआ जब शनिवार रात कुछ लोगों ने नंदीग्राम में घुसने का प्रयास किया और उन्हें स्थानीय लोगों ने रोक लिया.

शनिवार की शाम नंदीग्राम पुलिस स्टेशन के सामने सीपीआई ( एमएल) के समर्थकों को रिहा करने के लिए प्रदर्शन भी किया गया था जिन्हें पुलिस ने बुधवार को ग़िरफ्तार किया था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
टाटा को ज़मीन देने पर प्रदर्शन जारी
03 दिसंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
हड़ताल से जनजीवन प्रभावित हुआ
05 दिसंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
हड़ताल पर बैठी ममता की हालत बिगड़ी
27 दिसंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
ममता की स्थिति से डॉक्टर चिंतित
29 दिसंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>