BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 01 जनवरी, 2007 को 11:28 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
नर्मदा पर विवादित बाँध का काम पूरा
 
सरदार सरोवर बाँध
दो दशक पहले इस बाँध पर काम शुरू हुआ था
भारत में नर्मदा नदी पर विवादित सरदार सरोवर बाँध का काम पूरा हो गया है. दो दशक पहले इस परियोजना पर काम शुरू हुआ था.

अधिकारियों का कहना है कि सरदार सरोवर बाँध का काम पूरा हो जाने के बाद चार राज्यों के लाखों लोगों को पीने का पानी तो मिलेगा ही, साथ ही सिंचाई और बिजली की ज़रूरतें भी पूरी होंगी.

ये चार राज्य हैं- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र. लेकिन आलोचकों का कहना है कि इस परियोजना के कारण कम से कम 35 हज़ार लोग विस्थापित हो गए हैं.

नर्मदा नदी पर बना सरदार सरोवर बाँध 1250 मीटर लंबा और 122 मीटर ऊँचा है. वर्ष 1987 में इस बाँध पर काम शुरू हुआ था.

विरोध-प्रदर्शन

लेकिन विरोध प्रदर्शनों, क़ानूनी दाँव-पेंच के कारण इस परियोजना में काफ़ी देर हुई. बाँध का काम पूरा हो जाने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सभा को संबोधित किया और कहा कि भारत ने एक और छलांग लगाई है.

मेधा पाटकर ने विरोध प्रदर्शनों की अगुआई की

उन्होंने कहा, "सरदार सरोवर बाँध देश का भविष्य बदल देगा और गुजरात को भी इससे लाभ होगा." मुख्यमंत्री मोदी ने कहा कि बाँध के पूरा हो जाने पर इस महीने एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

गुजरात के अधिकारियों का कहना है कि इस बाँध के कारण राज्य के सूखा प्रभावित सौराष्ट्र और कच्छ इलाक़ों के लोगों को पीने का पानी मिलेगा.

जानकारों का कहना है कि बाँध की मौजूदा ऊँचाई को नहीं बढ़ाया जाएगा. पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने बाँध की ऊँचाई बढ़ाए जाने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.

नर्मदा पर बाँध के कारण हज़ारों विस्थापित लोगों के लिए काम करने वाले संगठन नर्मदा बचाओ आंदोलन का कहना है कि सरकार ने विस्थापित लोगों को राहत और मुआवज़ा उपलब्ध नहीं कराया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'पुनर्वास और निर्माण साथ-साथ हों'
17 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
सरकार नर्मदा बाँध की समीक्षा करेगी
13 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>