BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 31 दिसंबर, 2006 को 17:25 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'कथनी-करनी में भेद ख़त्म करना होगा'
 
एके एंटनी
एंटनी ने कहा है कि भारत की सेना अब पाकिस्तान की सेना से ज़्यादा आधुनिक है
भारत के रक्षामंत्री एके एंटनी ने पाकिस्तान से कहा है कि घुसपैठ रोकने के मामले में उसे अपनी कथनी और करनी में भेद को ख़त्म करके दिखाना होगा.

उन्होंने कहा है कि इस समस्या को ख़त्म करने के लिए पाकिस्तान को गंभीर और प्रभावी क़दम उठाने होंगे.

तिरुवनंतपुरम में दक्षिणी एयरकमान में एक पत्रकारवार्ता में एके एंटनी ने कहा कि सीमापार से घुसपैठ में कमी आई है लेकिन अभी यह रुका नहीं है.

उन्होंने कहा कि हालांकि कश्मीर की सीमा से घुसपैठ नियंत्रण में है लेकिन बांग्लादेश और नेपाल की सीमा से घुसपैठ में बढ़ोत्तरी हुई है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार रक्षामंत्री ने कहा, "भारत के साथ दोस्ती पर राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ का बयान भर काफ़ी नहीं है. उन्हें सीमापार से आतंकवादियों को रोकने के लिए कड़े क़दम उठाने होंगे."

उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध को कायम रखना चाहता है और उम्मीद करता है कि पाकिस्तान की ओर से भी ऐसा ही व्यवहार होगा.

उन्होंने चीन के साथ भी संबंधों में सुधार का ज़िक्र किया.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
आतंकवाद के मुक़ाबले के लिए सहमति
15 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
राजस्थान में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
24 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ पर चिंता
16 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
'घुसपैठ के मामले में कोई दया नहीं'
01 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>