BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 14 दिसंबर, 2006 को 15:39 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
तमिल विद्रोही नेता बालासिंघम का निधन
 
बालासिंघम
बालासिंघम एलटीटीई के सबसे वरिष्ठ नेताओं में थे
तमिल विद्रोहियों के वरिष्ठ नेता एंटोन बालासिंघम का लंदन में निधन में हो गया है.

बालासिंघम तमिल विद्रोहियों की ओर से शांति वार्ताओं में मुख्य वार्ताकार की भूमिका निभा रहे थे.

वे पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे, तमिल विद्रोहियों ने उनके निधन के समाचार की पुष्टि कर दी है.

बालासिंघम को पित्ताशय का कैंसर था जो उनके शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल गया था.

68 वर्षीय बालासिंघम पिछले 15 दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे.

नॉर्वे के दूतों की मध्यस्थता में चल रही शांति वार्ताओं में वे शुरू से ही मुख्य वार्ताकार की हैसियत से भाग ले रहे थे.

उन्हें तमिल विद्रोहियों की राजनीतिक आंकाक्षा के मुखर प्रवक्ता के रुप में देखा जाता था.

ब्रिटेन की नागरिकता ले चुके बालासिंघम लंबे समय तक श्रीलंका से बाहर पेरिस और लंदन में रहे थे और उन्हें तमिल विद्रोहियों के लिए धन एकत्र करने वाले मुख्य व्यक्ति के रूप में भी जाना जाता था.

बालासिंघम को तमिल विद्रोहियों के उदारवादी धड़े का प्रतिनिधि माना जाता था.

बालासिंघम लगातार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझते रहे थे और दस वर्ष पहले उनके गुर्दे का प्रतिरोपण भी किया गया था.

मौत से कुछ ही दिनों पहले बालासिंघम ने तमिलनेट से कहा, "मेरे लिए यह एक दुर्भाग्यपूर्ण बात है लेकिन जब मैं अपने लोगों की विकराल समस्याओं को देखता हूँ तो उसके सामने यह कुछ भी नहीं है."

"मैं इस बात से काफ़ी दुखी हूँ कि अपनी बीमारी की वजह से अपने लोगों की सेवा नहीं कर पा रहा हूँ."

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>