BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 01 दिसंबर, 2006 को 09:19 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सोरेन को सज़ा पाँच दिसंबर तक टली
 
शिबू सोरेन (फ़ाइल फोटो)
इस मामले में शिबू सोरेन को शुक्रवार को सज़ा सुनाए जाने की उम्मीद है
दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री शिबू सोरेन को शशिनाथ झा हत्याकांड मामले में सुनाई जाने वाली सज़ा को पाँच दिसंबर तक के लिए टाल दिया है.

शिबू सोरेन को शक्रवार को सज़ा सुनाई जानी थी. जानकारी के मुताबिक शिबू अभी भी स्वस्थ नहीं हैं और इसीलिए अदालत ने सज़ा सुनाने को फिलहाल टाल दिया है.

अदालत ने शिबू सोरेन को मंगलवार को शशिनाथ झा की हत्या के मामले में दोषी ठहराया था जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

हालांकि उन्हें 29 नवंबर को ही सज़ा सुनाई जाने वाली थी पर उनका स्वास्थ्य ख़राब होने के कारण इसे शुक्रवार तक के लिए टाल दिया गया था.

अब उन्हें पाँच दिसंबर को सज़ा सुनाई जानी है.

मंगलवार को इस मामले में अदालत का फ़ैसला आने के बाद शिबू को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया लेकिन शिबू ने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में भर्ती कराया गया था.

आरोप

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन के अलावा चार अन्य लोगों को भी अदालत ने शशिनाथ झा हत्याकांड में दोषी क़रार दिया था.

सोरेन और इन चारों लोगों पर आरोप है कि उन्होंने शिबू सोरेन के ही पूर्व निजी सचिव शशिनाथ झा को अगवा किया और फिर उनकी हत्या कर दी.

यह मामला 1993 में नरसिंहाराव सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मत न डालने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के चार पूर्व सांसदों को कथित तौर पर घूस देने का था.

शशिनाथ झा को यह बात मालूम थी. माना जाता है कि इसी वजह से उनकी हत्या कर दी गई थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
शिबू सोरेन को सज़ा सुनाई जाएगी
30 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सोरेन मामले पर संसद में भीषण हंगामा
29 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सोरेन को समर्पण करने का आदेश
29 जुलाई, 2004 | भारत और पड़ोस
दाग़ी मंत्रियों को लेकर बहस
22 दिसंबर, 2004 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>