BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 16 नवंबर, 2006 को 13:47 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
हाथी पोलो को हरी झंडी मिली
 
हाथी
राजस्थान में हाथी सैलानियों को सैर कराते हैं
राजस्थान में हाथी पोलो चैम्पियनशिप के आयोजकों का कहना है कि उन्हें सरकार द्वारा संचालित ‘पशु कल्याण बोर्ड’ से प्रतियोगिता के लिए अनुमति मिल गई है.

‘वैकल्पिक गाड़ीवान हाथी पोलो कप, 2006’ के नाम से हो रहे इस आयोजन का हाथी मालिकों ने स्वागत किया है.

यह आयोजन राजधानी जयपुर में होना है.

हालाँकि पशु अधिकार कार्यकर्त्ताओं ने इस आयोजन का विरोध किया है.

लेकिन हाथियों के कल्याण के लिए काम कर रही एक स्वयंसेवी संस्था ‘हाथी परिवार’ से जुड़ी डॉ. मधु लाल ने बीबीसी को बताया कि हाथियों पर किसी प्रकार के ज़ुल्म किए जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता.

डॉ. लाल कहती हैं, “हम आयरन पॉड यानी अंकुश का इस्तेमाल नहीं करेंगे. यह विचित्र सी बात है कि मुंबई जैसे महानगरों में बैठे चंद लोग इसे बेवजह मुद्दा बना रहे हैं हम हाथियों के लिए सालों से काम करते आ रहे हैं”

आयोजकों का कहना है कि यह खेल यहाँ की एक परंपरा रही है.

मुद्दा बेवजह
 हम आयरन पॉड यानी अंकुश का इस्तेमाल नहीं करेंगे. यह विचित्र सी बात है कि मुंबई जैसे महानगरों में बैठे चंद लोग इसे बेवजह मुद्दा बना रहे हैं हम हाथियों के लिए सालों से काम करते आ रहे हैं
 
डॉ. मधु लाल, कार्यकर्त्ता, हाथी परिवार

कुछ बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों के अलावा दो हॉलीवुड के फिल्मी सितारे भी इस आयोजन को देखने आ रहे हैं.

इस खेल में बीस हाथियों के भाग लेने की योजना है.

आयोजन से जुड़े एक अधिकारी बताते हैं, “हमारा उद्देश्य एशियाई हाथियों की तरफ़ ध्यान आकर्षित कर उनके बारे में जागरुकता पैदा करना है”

हाथी मालिकों के स्थानीय संघ ने भी आयोजन का स्वागत किया है.

जयपुर में पहले से ही सौ से अधिक हाथी यहाँ के सैलानियों को सैर-सपाटा कराने में लगे हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
अब हाथियों के लिए 'परिवार नियोजन'
16 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
हाथी भगाने के लिए मिर्ची बम
08 जून, 2005 | भारत और पड़ोस
आवाज़ की नकल का उस्ताद हाथी
23 मार्च, 2005 | विज्ञान
शराबी हाथियों की जानें गईं
20 जनवरी, 2004 | भारत और पड़ोस
हाथियों के लिए भारत की अपील
16 अगस्त, 2004 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>