BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 12 नवंबर, 2006 को 11:53 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
हथियार रखने के लिए जगह की तलाश
 
माओवादी विद्रोही
माओवादी विद्रोही 21 नवंबर तक हथियार छोड़ देंगे
नेपाल में सरकार और माओवादियों के बीच हुए समझौते के बाद विद्रोही सैनिकों और उनके हथियारों को रखने के लिए जगह का चुनाव तेज़ी से शुरू हो गया है.

एक संयुक्त टीम देश के उन सात ज़िलों का दौरा कर रही है जहाँ हथियारों और विद्रोही सैनिकों को रखा जाना प्रस्तावित है.

इस टीम में संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षक, सरकारी अधिकारी और माओवादी कमांडर शामिल हैं.

पिछले दनों सरकार और माओवादी विद्रोहियों के बीच हुए समझौते के अनुसार एक महीने के भीतर विद्रोही अंतरिम सरकार में शामिल हो जाएँगे.

साथ ही विद्रोही सैनिकों के हथियार 21 नवंबर तक संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में रख दिए जाएँगे.

दौरा

यह संयुक्त टीम इलम, सिंधुली, कावरे, पालपा, रोलपा, सुरखेत और कैलाली ज़िले का दौरा करेगी.

नेपाल में संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि इयान मार्टिन ने बीबीसी को बताया, ''टीम हेलिकॉप्टर से इन संभावित छावनियों का दौरा करेंगी.''

उन्होंने कहा कि टीम उस ज़गह का चयन करेगी जहाँ छावनियाँ और उप-छावनियाँ बनाई जाएँगी.

माओवादी नेता प्रचंड का कहना है कि माओवादियों के पास 25 से 30 हज़ार की सेना है. इनमें से काफ़ी सैनिक नाबालिग बताए जाते हैं.

मार्टिन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों का एक दल इन छावनियों और विद्रोहियों के हथियारों की निगरानी करेगा.

हालाँकि 21 नवंबर को पूरी तरह हथियार छोड़ने से पहले माओवादी विद्रोहियों और सरकार के बीच 16 नवंबर को एक व्यापाक शांति समझौता भी होगा.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'माओवादियों से हाथ मिलाना एक जुआ'
09 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
अमरीका ने समझौते का स्वागत किया
08 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
माओवादियों और सरकार के बीच सहमति
07 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>