BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 09 नवंबर, 2006 को 09:11 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
दिल्ली में दूसरे दिन भी सीलिंग जारी
 
सीलिंग
रिंग रोड के साथ लगी कई दुकानों को सील कर दिया गया है
कड़ी सुरक्षा और व्यापारियों के विरोध के बीच दिल्ली में सीलिंग अभियान चल रहा है. गुरुवार को दक्षिणी दिल्ली के कुछ इलाक़ों में सीलिंग हो रही है.

गुरुवार को सीलिंग का काम लाजपत नगर, साऊथ एक्सटेंशन और रिंग रोड के इलाक़ों में किया जा रहा है.

उधर व्यापारियों और कुछ राजनीतिक दलों की ओर से इसका विरोध अभी भी जारी है. व्यापारी दुकानों को सील किए जाने का विरोध कर रहे हैं.

इस कारण सीलिंग वाले इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षा बल और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

बुधवार को भी दिल्ली नगर निगम के दस्ते ने दक्षिणी दिल्ली के आश्रम इलाके और रिंग रोड पर स्थित कई दुकानों को सील किया था.

सीलिंग के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों की ओर से एक दिवसीय बंद का आह्वान भी किया गया था जिसका राजधानी के कई इलाकों में व्यापक असर देखने को मिला.

'नहीं रुकेगी सीलिंग'

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी समिति ने बुधवार से दिल्ली के रिहायशी इलाक़ों में सीलिंग अभियान फिर से शुरू करने का फ़ैसला किया था.

इसके तहत 44 हज़ार व्यापारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई किए जाने की योजना है. सुप्रीम कोर्ट ने इन व्यापारियों को 31 अक्तूबर तक की राहत दी थी.

व्यापारियों ने मंगलवार को भी दिल्ली बंद का आयोजन किया था और इस दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई थी. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में कुछ लोग घायल हो गए थे.

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सीलिंग बंद करने संबंधी सभी याचिकाएँ ख़ारिज कर दी थीं और स्पष्ट किया था कि कोई भी व्यक्ति डरा धमका कर सीलिंग नहीं रोक सकता है.

इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से गठित मंत्री समूह ने भी हाथ खड़े कर दिए थे और कहा था कि अदालत के फ़ैसले को लागू किया जाएगा.

 
 
'ग़ैर-क़ानूनी राजधानी'
दिल्ली में आख़िर इतने बड़े पैमाने पर मकान-दुकान ग़ैरक़ानूनी कैसे हैं?
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सीलिंग के ख़िलाफ़ फिर दिल्ली बंद
07 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सीलिंग: सरकार और अदालत में टकराव
02 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सीलिंग अभियान पर फिलहाल रोक
01 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
'दिल्ली बंद' की वजह से ठहरा महानगर
01 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
दिल्ली बंद, सड़कों पर उतरे व्यापारी
29 अक्तूबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सीलिंग पर पुनर्विचार याचिका का फ़ैसला
28 अक्तूबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>