BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 30 अक्तूबर, 2006 को 16:14 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
मालेगाँव धमाके के सिलसिले में गिरफ़्तारी
 
मालेगाँव
मालेगाँव में आठ सितंबर को धमाके हुए थे
महाराष्ट्र की पुलिस ने पिछले महीने मालेगाँव में एक मस्जिद के बाहर हुए बम धमाके के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है.

इस बम धमाके में कम से कम 37 लोग मारे गए थे. धमाके में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए थे. रमज़ान के पवित्र महीने में शुक्रवार की नमाज़ के तुरंत बाद ये धमाके हुए थे.

पुलिस ने कहा कि गिरफ़्तार व्यक्ति के ख़िलाफ़ तीन में से एक बम रखने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने नूरूल होदा नाम के इस व्यक्ति को अदालत में पेश किया.

अदालत ने उसे तीन नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक पीएस पसरीचा ने बताया कि नूरूल होदा ने धमाकों की साज़िश में प्रमुख भूमिका निभाई.

उन्होंने बताया कि 25 वर्षीय नूरूल होदा मालेगाँव का ही रहने वाला है.

पसरीचा ने दावा किया कि नूरूल होदा सिमी का सक्रिय कार्यकर्ता है और पिछले कुछ दिनों से उस पर नज़र रखी जा रही थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
विस्फोटों की जाँच के लिए समति गठित
10 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
मालेगाँव में शांति, कर्फ़्यू हटा
09 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
'मालेगाँव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है'
08 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>