BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 22 अक्तूबर, 2006 को 12:37 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
हिरासत में हुई मौत की जाँच के आदेश
 
कश्मीर
कश्मीर में ऐसे मामलों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं
भारत प्रशासित कश्मीर में सेना के एक प्रवक्ता ने बताया है कि हिरासत में एक युवक की मौत की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं.

शुक्रवार शाम को भारतीय सैनिक 19 वर्षीय मोहम्मद मक़बूल को बडगाम ज़िले के पाखड़पोरा से पकड़कर ले गए थे. शनिवार को उसका शव परिवार को सौंपा गया.

सेना के प्रवक्ता लेफ़्टिनेंट कर्नल एके माथुर ने बीबीसी को बताया, "मक़बूल आतंकवादियों की मदद करता था और सेना ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था."

उन्होंने बताया कि हिरासत में ही उसकी तबीयत ख़राब हो गई और अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई.

जाँच

हालाँकि सेना के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि इस मामले की तह तक जानने के लिए जाँच के आदेश दे दिए गए हैं.

दूसरी ओर मक़बूल के परिवार वालों का कहना है हिरासत में पूछताछ के दौरान दी गई प्रताड़ना की वज़ह से उसकी मौत हुई है.

इस घटना के विरोध में रविवार को पाखड़पोरा की सड़कों पर हज़ारों लोग उतर आए. इसके बाद पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने विरोध कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि मामले में दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मई में घोषणा कर चुके हैं कि हिरासत में मौत के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हालाँकि इसके बाद भी हिरासत में मौत के मामले सामने आते रहे हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
कश्मीर में महिलाओं पर चौतरफ़ा दबाव
18 अक्तूबर, 2006 | भारत और पड़ोस
चरमपंथी हमले में सुरक्षाकर्मी की मौत
15 अक्तूबर, 2006 | भारत और पड़ोस
वादी की फ़िज़ाओं में ये कैसा बदलाव
15 अक्तूबर, 2006 | भारत और पड़ोस
जम्मू में चार सैनिक मारे गए
10 अक्तूबर, 2006 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>