BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 04 अक्तूबर, 2006 को 14:58 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
महिलाओं पर आधारित नया रेडियो कार्यक्रम
 
व्हाइटहेड
इस कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़ी समस्यायों पर
बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ट्रस्ट ने अपना नया रेडियो कार्यक्रम 'आँगन के पार' शुरू किया है.

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ट्रस्ट के इस नए साप्ताहिक कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य संबंधी मसलों पर ज़ोर दिया जाएगा.

एचआईवी और एड्स से बचाव के संदेश इस कार्यक्रम का अभिन्न हिस्सा होंगे.

इस मौके पर भारत में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ट्रस्ट के निदेशक एंड्रयू व्हाइटहेड ने कहा कि यह रेडियो कार्यक्रम विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं के लिए है.

व्हाइटहेड ने कहा कि इस रेडियो कार्यक्रम में स्वास्थ्य और सामाजिक मसलों पर जानकारी दी जाएगी.

मंच

यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं की आवाज़ के लिए एक मंच होगा.

इस साप्ताहिक कार्यक्रम की ख़ासियत यह है कि बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ट्रस्ट ने 12 श्रमिक महिलाओं को रिपोर्टर और सहयोगी के रूप में प्रशिक्षित किया है.

उनकी कहानियां और आवाज़ 'आँगन के पार' कार्यक्रम में शामिल होंगी.

रेडियो कार्यक्रम की प्रोजेक्ट मैनेजर लुबना ख़ान ने कहा कि कार्यक्रम की सामग्री दर्शकों के बीच किए गए शोध के बाद तैयार की गई है.

'आँगन के पार' छह अक्तूबर से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में आकाशवाणी के 22 केंद्रों से सुना जा सकेगा.

यह कार्यक्रम अगले छह माह तक हर शुक्रवार को प्रसारित होगा.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बीबीसी पत्रिका का विस्तार
18 सितंबर, 2006 | पत्रिका
बीबीसी पर श्वेत पत्र जारी
14 मार्च, 2006 | पहला पन्ना
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>