BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 11 सितंबर, 2006 को 14:49 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'धमाकों में आरडीएक्स का प्रयोग'
 
संदिग्ध लोगों में से एक का स्केच
पुलिस ने अब तक तीन लोगों के स्कैच जारी किए हैं
भारत में मालेगाँव में पुलिस ने कहा है कि शुरुआती फ़ॉरेंसिक जाँच से पता चला है कि वहाँ शुक्रवार को हुए धमाकों के लिए आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया है.

नासिक ज़िले में पुलिस अधीक्षक राज्यवर्धन ने कहा कि दो अन्य प्रयोगशालाओं से नतीजों का इंतज़ार किया जा रहा है ताकि विस्फोटकों की पहचान सुनिश्चित की जा सके.

पुलिस अधीक्षक ने बीबीसी को बताया कि एक प्रयोगशाला से मिले नतीजों के मुताबिक धमाकों में आरडीएक्स, अमोनियम नाइट्रेट, नाइट्राइट, पेट्रोलियम और हाइड्रोकार्बन मिश्रण इस्तेमाल किया गया.

महाराष्ट्र के मालेगाँव में शुक्रवार को हुए धमाकों में कम से कम 31 लोग मारे गए थे और 125 अन्य घायल हो गए थे.

तीसरा स्केच जारी

पुलिस अधीक्षक राज्यवर्धन ने तीसरे संदिग्ध व्यक्ति का स्केच भी जारी किया है.

इस व्यक्ति के बारे में कहा गया है कि इसे मस्जिद के पास संदिग्ध गतिविधियाँ करते देखा गया था.

हालाँकि पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि इस व्यक्ति का चेहरा उन दो लोगों के स्केचों से मिलता है जिन्हें रविवार को जारी किया गया था लेकिन तीसरा स्केच इसलिए जारी किया गया है क्योंकि इस व्यक्ति को बारे में एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है.

उन्होंने कहा कि लोग जानकारी देने के लिए आगे आ रहे हैं और जाँच चल रही है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है.

अब तक यह पता नहीं लग सका है कि हमलावरों का किस चरमपंथी संगठन से ताल्लुक था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
मालेगाँव में शांति, कर्फ़्यू हटा
09 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
अनेक नेताओं ने धमाकों की निंदा की
08 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
'मालेगाँव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है'
08 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
मालेगाँव में तीन धमाके, 32 की मौत
08 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>