BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 11 सितंबर, 2006 को 09:45 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'अफ़ग़ानिस्तान में 90 तालेबान मारे गए'
 
तालेबान
तालेबान के ख़िलाफ़ पिछले 10 दिन से अभियान चल रहा है
अफ़ग़ानिस्तान में नैटो का कहना है कि देश के दक्षिणी हिस्सों में किए गए हवाई और ज़मीनी हमलों में तालेबान के 90 से ज़्यादा लड़ाके मारे गए हैं.

नेटो के मुताबिक पिछले 10 दिन से चल रहे अभियान में अब तक 500 से ज़्यादा तालेबान लड़ाके मारे जा चुके हैं.

हताहतों की संख्या के बारे में स्वतंत्र रूप से कोई पुष्टि नहीं हो पाई है क्योंकि लड़ाई के चलते पत्रकार अंदर के इलाक़ों तक नहीं जा पा रहे हैं.

रिपोर्टों के मुताबिक ये ताज़ा हमले ऐसे समय हुए हैं जब रविवार को तालेबान ने कंधार में जबावी कार्रवाई की थी.

नैटो ने रविवार को कहा था कि उन्होंने शनिवार और रविवार को हुई चार झड़पों में 94 चरमपंथियों को मारा है.

एक अन्य घटना में रविवार को एक आत्मघाती हमलावर ने पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में पकतिया प्रांत के गवर्नर की हत्या कर दी थी.

अफ़ग़ानिस्तान में पाँच साल पहले सत्ता परिवर्तन के बाद गवर्नर अब्दुल हकीम तानीवाल सबसे उच्चाधिकारी हैं जिनकी हत्या की गई है.

वे अफ़ग़ान राष्ट्रपति हामिद करज़ई के मित्र थे और तालेबान के सत्ता से निकाले जाने के बाद ये पद संभालने से पहले ऑस्ट्रेलिया में समाजशास्त्र के प्रोफ़ेसर थे.

उन पर उनके दफ़्तर के बाहर हमला हुआ. तालेबान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
अफ़ग़ानिस्तान में '94 तालेबान मारे गए'
10 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
'तालेबान' ने छह लोगों के सिर काटे
10 जुलाई, 2005 | भारत और पड़ोस
तालेबान ने रेडियो प्रसारण शुरू किया
19 अप्रैल, 2005 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>