BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 20 अगस्त, 2006 को 13:49 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद
 
नशीले पदार्थ
बरामद किए गए नशीले पदार्थों की क़ीमत 23 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है
दिल्ली पुलिस ने छापा मार कर 100 किलोग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया है. इसकी क़ीमत 23 करोड़ रुपए से अधिक आँकी गई है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रविंद्र यादव ने बीबीसी को बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. इनमें से एक कनाडा में रहने वाला अप्रवासी भारतीय है.

उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किए गए सभी लोगों को तार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह से जुड़े हुए हैं.

बरामद किए गए नशीले पदार्थों को कनाडा और अमरीका भेजने की तैयारी हो रही थी.

रविंदर यादव ने कहा, "चारों अभियुक्तों ने पंजाब के लुधियाना को अपने धंधे का अड्डा बनाया था. नशीले पदार्थों को पेंटिग से भरे डब्बे में डाल कर इसे कनाडा के रास्ते अमरीका भेजने की साज़िश रची गई थी."

बरामद किए गए नशीले पदार्थों में एफेड्रीन और हशीश शामिल है. पुलिस ने बताया कि लुधियाना में भी 500 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए गए है.

पुलिस इस मामले में मुंबई और झारखंड के बोकारो समेत देश के कई हिस्सों में जाँच कर रही है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
पटना में पूर्व डीआईजी की हत्या
05 जून, 2006 | भारत और पड़ोस
अपराधों की रोकथाम पर सहमति
22 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
अपराधियों की सुरक्षा हटाई जाएगी
30 मार्च, 2005 | भारत और पड़ोस
बिहार पुलिस को कमर कसने की सलाह
18 जनवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>