BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 31 जुलाई, 2006 को 15:30 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
हथियार बेचने की कोशिश, चार गिरफ़्तार
 
हथियार
चारों लोग पुलिस के हथियार चरमपंथियों को बेचने की कोशिश कर रहे थे
जम्मू कश्मीर के डोडा ज़िले में पुलिस शस्त्रागार के हथियार बेचने की कोशिश करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक चारों लोग सरकारी शस्त्रागार के हथियार चरमपंथियों को बेचने की कोशिश कर रहे थे.

डोडा ज़िले के पुलिस प्रमुख मनोहर सिंह ने बीबीसी को बताया कि चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने इन लोगों को पाँच राइफ़ल और कारतूस देने के बदले 4500 डॉलर की राशि का भुगतान किया था.

उन्होंने कहा कि शस्त्रागार की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी संभाल रहे हेड कांस्टेबल निसार ख़ान और उनके सहायक कांस्टेबल मोहम्मद आशिक़ ने दो राइफ़ल और कुछ कारतूस ग़ायब कर दिए.

उन्होंने इसे एक पुलिस अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति को दे दिया. पुलिस ने इन दोनों लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है.

मनोहर सिंह ने बताया ये दोनों चुराए गए हथियार चरमपंथियों को सौंपने वाले थे लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया.

पिछले दिनों ही लश्कर-ए-तैयबा से कथित संबंधों के आरोप में सेना के तीन और राज्य पुलिस के दो जवानों को गिरफ़्तार किया गया था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
पाँच सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ
26 जुलाई, 2006 | भारत और पड़ोस
तारबंदी के बावज़ूद हो रही है घुसपैठ
29 जुलाई, 2006 | भारत और पड़ोस
प्रमुख 'लश्कर चरमपंथी' गिरफ़्तार
22 जुलाई, 2006 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>