BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 29 जुलाई, 2006 को 06:38 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अवैध इमारतें गिराने का काम शुरू
 
ढही हुई इमारत
मुंबई में कई इमारतें हैं जो अवैध रुप से बनाई गई हैं
मुंबई नगर निगम ने मुंबई में कई अवैध इमारतों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है जिनमें सारा-सहारा शॉपिंग परिसर की कुछ इमारतें भी शामिल है.

इनमें से कुछ इमारतों के बारे में कहा जाता है कि इन्हें माफ़िया डॉन दाऊद इब्राहिम ने बनवाया था.

सारा सहारा परिसर पुलिस आयुक्त कार्यालय के पीछे बना हुआ है और पिछले कई वर्षों से अवैध रुप से निर्मित होने के बावजूद इसके ख़िलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी.

हालाँकि भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच इस परिसर में कई अवैध निर्माणों को तोड़ने का काम शुरु कर दिया गया है.

अवैध निर्माणों को तोड़े जाने के विरोध में मकोका ( महाराष्ट्र संगठित अपराध अधिनियम) के तहत एक अपील दायर की गई थी लेकिन अदालत ने इसे ख़ारिज़ कर दिया था.

यह परिसर सरकारी ज़मीन पर बना हुआ था और पुलिस के अनुसार नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से इसका निर्माण किया गया था.

पिछले दिनों मुंबई उच्च न्यायालय ने इस परिसर को गिराने के आदेश दिए थे. इसके ख़िलाफ़ याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय के आदेश को बरक़रार रखा.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
दाऊद का भाई मुंबई में
| भारत और पड़ोस
'दाऊद इब्राहीम पाकिस्तान में नहीं'
17 अक्तूबर, 2003 | भारत और पड़ोस
न मुशर्रफ़ आए ना अज़ीज़
05 अगस्त, 2005 | भारत और पड़ोस
बेटी की शादी में नहीं पहुँचे दाऊद
23 जुलाई, 2005 | भारत और पड़ोस
गोविंदा-दाऊद के टेप पर विवाद
20 अक्तूबर, 2005 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>