BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 19 जुलाई, 2006 को 12:28 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
वाराणसी धमाकों में आरोप पत्र दायर
 

 
 
वाराणसी में धमाके
संकटमोचन मंदिर और रेलवे स्टेशन पर एक साथ धमाके हुए थे
उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मार्च में हुए वाराणसी बम धमाकों के मामले में आरोप पत्र दायर कर दिया है. मार्च में वहाँ हुए दो बम धमाकों में 15 लोग मारे गए थे और कम से कम 100 घायल हो गए थे.

वाराणसी में सात मार्च को प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर और रेलवे स्टेशन पर विस्फोट हुए थे.

इस मामले में छह अभियुक्त हैं उन पर धमाके और लोगों का कत्ल कर आतंक फैलान का आरोप लगाया गया है.

एक पुलिस अधिकारी जीपी शुक्ल ने बीबीसी को बताया कि चार्जशीट यानि आरोप पत्र 90 दिन की अवधि के भीतर दायर कर दिया गया है.

केवल एक अभियुक्त - इलाहाबाद के वली-उल्लाह को पुलिस गिरफ़्तार कर पाई है. उन पर धमाकों का षड्यंत्र रचने का आरोप है.

वली-उल्लाह पर आरोप है कि वे बांग्लादेश के प्रतिबंधित संगठन हरकतुल जेहाद इस्लामी से संबंधित हैं.

धमाकों से ही संबंधित बताए जाने वाले मोहम्मद ज़ुबैर को एक मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर राज्य की पुलिस ने मार दिया था.

अन्य अभियुक्तों में से एक लापता है और पुलिस अब तक बांग्लादेश के नागरिक -तीन अन्य अभियुक्तों का पता लगा पाने में नाकाम रही है.

 
 
संकट मोचनसंकट मोचन पर हमला
वाराणसी के संकट मोचन पर हमले की तस्वीरें.
 
 
वाराणसी में धमाकेवाराणसी में धमाके
एक के बाद हुए दो धमाकों से वाराणसी दहल उठा.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
वाराणसी धमाकों पर संसद में हंगामा
08 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
बम धमाकों के बाद राजनीति तेज़
08 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
पहले भी मंदिरों पर हुए हैं हमले
07 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
विशेष महत्व है संकट मोचन मंदिर का
07 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
वाराणसी बम धमाकों में 15 की मौत
07 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>