BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 03 जुलाई, 2006 को 21:22 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
नेपाल के प्रधानमंत्री अस्पताल में भर्ती
 
कोइराला
कोइराला संसद को सरकारी की नीतियों के विषय में जानकारी देनेवाले थे
नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजाप्रसाद कोइराला को छाती में दर्द की शिकायत के बाद काठमांडू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कोइराला 84 वर्ष के हैं और मंगलवार को वो सरकार की नीतियों के बारे में संसद को जानकारी देनेवाले थे.

अभी तय नहीं है कि कोइराला मंगलवार को संसद की कार्यवाही में हिस्सा ले पाएँगे या नहीं.

महीनों तक चले जनांदोलन के बाद नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने सत्ता छोड़ी थी और उसके बाद अप्रैल में कोइराला को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था.

 उनकी छाती में इंफ़ेक्शन है और यह कोई गंभीर बात नहीं है. हम उन्हें सावधानीवश अस्पताल ले गए
 
सुजाता, प्रधानमंत्री कोइराला की बेटी

लेकिन सांस की तकलीफ़ के कारण उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम कुछ दिनों टालना पड़ा था.

गिरिजाप्रसाद कोइराल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं और पिछले महीने ही थाईलैंड में उनका एक ऑपरेशन हुआ था.

उनकी बेटी सुजाता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया,'' उनकी छाती में इंफ़ेक्शन है और यह कोई गंभीर बात नहीं है. हम उन्हें सावधानीवश अस्पताल ले गए.''

कोइराला पांचवी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने हैं और वो नेपाल की सबसे बड़े राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस के नेता हैं.

हाल में नेपाल में माओवादी विद्रोही नेता प्रचंड और उनकी राजधानी काठमांडू में बातचीत हुई थी.

माओवादी विद्रोह के दस साल के इतिहास में माओवादियों और सरकार के बीच ये पहली अधिकृत वार्ता थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
प्रचंड-कोइराला के बीच वार्ता
16 जून, 2006 | भारत और पड़ोस
कोइराला की मनमोहन से मुलाक़ात
07 जून, 2006 | भारत और पड़ोस
'अमरीकी राजदूत शांति नहीं चाहते'
02 जुलाई, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>