BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 07 जून, 2006 को 07:19 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कोइराला की मनमोहन से मुलाक़ात
 
मनमोहन सिंह और कोइराला
सत्ता में आने के बाद कोइराला की यह पहली विदेश यात्रा है
नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने बुधवार को भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाक़ात की. कोईराला इन दिनों भारत यात्रा पर हैं.

ख़बर है कि नेपाल के प्रधानमंत्री की यात्रा का मकसद नेपाल के लिए आर्थिक मदद जुटाना है. भारत नेपाल को आर्थिक और सैन्य सहायता प्रदान करनेवाले प्रमुख देशों में से है.

नेपाल के वित्त सचिव भोजराज घिमरे ने समाचार एजेंसी रॉयटर को बताया, '' हम भारत से सड़कों, सिंचाई और अन्य ढांचागत योजनाओं के लिए मदद का अनुरोध करेंगे.''

भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगर गिरिजा प्रसाद कोइराला भारत के प्रधानमंत्री से आर्थिक मदद की बात करते हैं, तो भारत इस पर सकारात्मक क़दम उठाना चाहेगा.

मुलाक़ात के बाद भारत के विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत नेपाल में स्थायित्व, आर्थिक समृद्धि और शांति चाहता है.

पहली यात्रा

अप्रैल में सत्ता में वापसी के बाद गिरिजा प्रसाद कोइराला की यह पहली विदेश यात्रा है.

 हम भारत से सड़कों, सिंचाई और अन्य ढांचागत योजनाओं के लिए मदद का अनुरोध करेंगे
 
भोजराज घिमरे, वित्त सचिव

अप्रैल में नेपाल में व्यापक स्तर पर जनआंदोलन हुआ था जिसके बाद नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने सत्ता छोड़ने का फ़ैसला किया था.

बीबीसी संवाददाता संजीव श्रीवास्तव के अनुसार नेपाल की मदद करने के पीछे अतीत में दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध होना ही एकमात्र कारण नहीं है.

बदले हुए परिदृश्य में भारत चाहता है कि उसे एक सहायक पड़ोसी देश के तौर पर देखा जाए.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि कोइराला की यात्रा के दौरान भारत शिक्षा, बिजली और परिवहन से संबंध में बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा कर सकता है.

संवाददाता के मुताबिक नेपाल में माओवादी नेताओं ने गिरिजा प्रसाद कोइराला से ये भी कहा है कि वे भारतीय जेलों में बंद माओवादी कार्यकर्ताओं की रिहाई की माँग करे.

लेकिन दोनों देशों के रिश्तों में ये एक संवेदनशील मामला माना जाता है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>