BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
एलटीटीई की नौका को डुबोने का दावा
 
तमिल विद्रोहियों की नौका
श्रीलंकाई नौसेना और तमिल विद्रोहियों के बीच समुद्र में भी झड़पें होती रही हैं
श्रीलंका की नौसेना ने देश की उत्तरी-पश्चिमी सीमा पर तमिल विद्रोहियों की एक नौका को मार गिराने का दावा किया है.

नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना की पाँच गश्ती नौकाओं पर तमिल विद्रोहियों की नौकाओं से हमला किया गया. इसके जवाब में नौसेना ने भी कार्रवाई की.

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर डीकेपी दिशानायके ने कहा, "जब हमारी नौकाएँ गश्ती पर थीं, हमने दो नौकाओं को अपनी ओर बढ़ते देखा."

प्रवक्ता ने कहा, "थोड़ी ही देर बाद दो और नौकाएँ साथ आ गईं और हमारे ऊपर गोलीबारी शुरू कर दी गई."

कमांडर दिशानायके के अनुसार जवाबी गोलीबारी में तमिल विद्रोहियों की एक नौका डूब गई.

इस बारे में अभी तमिल विद्रोहियों की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

इससे पहले गुरूवार को श्रीलंका की सेना ने कहा कि जाफ़ना में एक सैनिक चौकी पर हमलावरों ने बम फेंक कर कम से कम सात लोगों की जान ले ली.

सेना के प्रवक्ता के अनुसार हमलावर दो तिपहिये वाहनों पर सवार थे.

इस बीच अंतरराष्ट्रीय दाता देशों ने श्रीलंका में हिंसा में आई तेज़ी पर चिंता ज़ाहिर की है. शनिवार को जापान के शांति दूत यासुशि अकाशि शनिवार को श्रीलंका पहुँच रहे हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
हमले के बीच हज़ारों लोगों का पलायन
26 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>