BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 03 मई, 2006 को 17:25 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
प्रमोद महाजन नहीं रहे, अंतिम संस्कार कल
 
प्रमोद महाजन
महाजन बीजेपी के रणनीतिकार माने जाते थे
भारतीय जनता पार्टी के नेता और महासचिव प्रमोद महाजन का बुधवार तीन मई, 2006 को निधन हो गया है. वह 56 वर्ष के थे.

मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद लेले ने बताया कि शाम चार बजकर दस मिनट पर प्रमोद महाजन ने आख़िरी साँस ली.

महाजन का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा. लोगों के दर्शन के लिए महाजन का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय में रखा गया है.

ऐसा आरोप है कि प्रमोद महाजन को 22 अप्रैल को उनके ही छोटे भाई प्रवीण महाजन ने गोली मार दी थी. जिसके बाद से ही प्रमोद महाजन हिंदुजा अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जूझ रहे थे.

दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी नेता विजय कुमारा मल्होत्रा ने कहा कि प्रमोद महाजन की असमय मृत्यु से पार्टी को काफ़ी क्षति हुई है.

उन्होंने कहा कि किसी चमत्कार की उम्मीद थी पर कोई चमत्कार नहीं हुआ और प्रमोद महाजन नहीं रहे. दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी का झंडा झुका दिया गया है और भारी तादाद में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे हैं.

जमावड़ा

डॉक्टरों ने बताया कि बुधवार को भाजपा नेता प्रमोद महाजन का रक्तचाप एकाएक गिरने लगा था. रक्तचाप के स्तर को बनाए रखने की भरपूर कोशिश की गई लेकिन सकारात्मक नतीजा नहीं मिला.

प्रवीण महाजन पर अब धारा 302 के तहत मुक़दमा चलेगा

इसके बाद ही डॉक्टरों ने प्रमोद महाजन के परिवार वालों को अस्पताल बुलाने का फ़ैसला किया. डॉक्टरों का कहना था कि वे प्रमोद महाजन के लिए जितना कर सकते थे, उन्होंने किया.

प्रमोद महाजन को कई दिनों से जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया था. उनकी स्थिति ख़राब होने के कारण उनके शरीर से गोलियाँ भी नहीं निकाली जा सकीं थी.

प्रमोद महाजन की बिगड़ती हालत की ख़बर लगते ही कई वरिष्ठ नेता हिंदुजा अस्पताल पहुँचने लगे थे. शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे और उद्धव ठाकरे भी अस्पताल पहुँचे.

भारतीय जनता पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मुंबई पहुँचे हैं.

हिंदुजा अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. भाजपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुए हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
पुलिस ने परिवारजनों के बयान लिए
27 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
प्रवीण महाजन 29 तक पुलिस हिरासत में
23 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
अब्दुल ग़नी खाँ चौधरी का निधन
14 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल का निधन
28 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
ऊर्जा मंत्री पी एम सईद का निधन
18 दिसंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>