BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 01 मई, 2006 को 10:33 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
डोडा हत्याकांड की चौतरफ़ा निंदा
 
घायल
घायलों को जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अनेक नेताओं ने जम्मू कश्मीर के डोडा में हुए हत्याकांड की घोर निंदा की है.

भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने डोडा हत्याकांड की निंदा करते हुए एक बयान में कहा, "जम्मू कश्मीर की जनता ने आतंकवादियों को बार-बार ख़ारिज़ किया है."

गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने इसे चरमपंथियों का हताशा में उठाया क़दम बताया है.

 उन्होंने कहा, "मैं जम्मू कश्मीर की जनता से चिंता न करने की अपील करता हूँ. और मैं पूरे राष्ट्र से कहना चाहता हूँ कि वो विचलित नहीं हों.
 
श्रीप्रकाश जायसवाल

डोडा में चरमपंथियों के हाथों 22 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए जायसवाल ने कहा, "आतंकवादियों की इस शर्मनाक कार्रवाई की जितनी भी निंदा की जाए वो कम होगी."

जायसवाल ने कहा, "ऐसा लगता है कि चरमपंथी हताश हैं और राज्य के सकारात्मक घटनाक्रमों के कारण हाशिये पर डाल दिए गए हैं. इसी हताशा की हालत में उन्होंने यह हत्याकांड किया है."

उन्होंने कहा, "मैं जम्मू कश्मीर की जनता से चिंता न करने की अपील करता हूँ. और मैं पूरे राष्ट्र से कहना चाहता हूँ कि वो विचलित नहीं हों."

जायसवाल ने कहा, "ऐसे हत्याकांड राष्ट्र और ख़ास कर जम्मू कश्मीर को शांति की दिशा में बढ़ते रहने से नहीं रोक सकते."

कश्मीरी नेताओं ने भर्त्सना की

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा, "इस हत्याकांड से राज्य में शांति और विकास के लिए काम करते रहने का हमारा इरादा और दृढ़ होता है."

 इस हत्याकांड के ज़िम्मेवार लोगों को उद्देश्य है अशांति फैलाना, लोगों को बाँटना और कश्मीरी अवाम को बदनाम करना.
 
मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़

जम्मू कश्मीर में अलवागवादी दलों के गठजोड़ ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ़्रेंस के प्रमुख मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ ने डोडा हत्याकांड को आतंकवादी कार्रवाई बताते हुए कहा, "हुर्रियत कांफ़्रेंस इस दुर्भाग्यपूर्ण हत्याकांड की निंदा करता है."

मीरवाइज़ ने कहा, "इस हत्याकांड के ज़िम्मेवार लोगों को उद्देश्य है अशांति फैलाना, लोगों को बाँटना और कश्मीरी अवाम को बदनाम करना."

पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने डोडा हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा की है.

 
 
शरणार्थीपीढ़ियों से शरणार्थी
जम्मू के तीन लाख लोग साठ साल से बिना अधिकारों के शरणार्थी बने हुए हैं.
 
 
कश्मीरी महिलाहिंसा कब ख़त्म होगी?
हिंसा कहीं भी हो भुगतना महिलाओं को पड़ता है. एक कश्मीरी महिला की दास्तान.
 
 
कश्मीरी विस्थापितविस्थापन का दर्द
15 साल पहले घाटी छोड़नेवाले हज़ारों कश्मीरी पंडित नाउम्मीद और निराश हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री पर हमला
17 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
श्रीनगर में कई विस्फोट, पाँच की मौत
14 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>