BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 20 अप्रैल, 2006 को 07:48 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सात सुरक्षाकर्मियों की मौत, 26 घायल
 
वज़ीरिस्तान में पाक सैनिक
वज़ीरिस्तान में इससे पहले भी सुरक्षाकर्मियों पर हमले होते रहे हैं
पाकिस्तान में अधिकारियों ने उत्तरी वज़ीरिस्तान के क़बिलाई इलाक़े में अर्धसैनिक बलों के कम से कम सात जवानों के मारे जाने की पुष्टि की है.

इस हमले में 26 लोगों के घायल होने की ख़बरें हैं.

पिछले 24 घंटों में हुए हमले की एक और घटना में पाँच लोगों के घायल होने की भी ख़बर है.

हमले की सबसे बड़ी घटना गुरुवार की सुबह मीरानशाह से राजमक जाने वाली सड़क पर दोसेली के पहाड़ी इलाक़ों में हुई है.

कुछ हथियारबंद लोगों ने एक सैन्य काफ़िले पर रॉकेट से हमला किया और गोलीबारी भी की.

अधिकारियों के अनुसार सेना ने जवाबी कार्रवाई की और दो घंटों तक गोलीबारी चलती रही.

स्थानीय अधिकारियों ने इस हमले में कम से कम सात जवानों के मारे जाने और 26 के घायल होने की पुष्टि की है.

अधिकारियों का कहना है कि हेलीकॉप्टर से इस इलाक़े पर निगरानी रखी जा रही है.

टिलस्काउट इलाक़े में एक अन्य हमले में अर्धसैनिक बलों के पाँच जवानों के घायल होने की ख़बरें हैं.

ये हमला सड़क पर लगे बारूदी सुरंग से किया गया.

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दो की हालत गंभीर बताई गई है.

इसके अलावा कुछ अज्ञात लोगों ने मीरानशाह और मीराली में फ़ौजी कैंपों पर रॉकेटों से हमले किए हैं लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की ख़बरें नहीं हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
कराची बम धमाके में 50 से अधिक मौतें
11 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
कराची में भगदड़, कई मरे
09 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
वज़ीरिस्तान में हमले, एक सैनिक की मौत
02 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान में बम धमाका, सात की मौत
19 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>