BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 20 अप्रैल, 2006 को 09:43 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
काठमांडू में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी
 
काठमांडू
काठमांडू की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं
नेपाल की राजधानी काठमांडू में राजा ज्ञानेंद्र के ख़िलाफ़ जुटे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है. अस्पताल के डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलीबारी में कई लोग घायल भी हुए हैं. विपक्ष की प्रस्तावित रैली को देखते हुए सरकार ने पहले से ही काठमांडू में 18 घंटे का कर्फ़्यू लगा दिया था.

लेकिन लोगों ने सड़क पर लगाए गए अवरोधों की परवाह नहीं की और इसे तोड़ दिया.

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार उन्हें एक युवक का शव देखा जिसे सड़क पर खींच कर ले जाया जा रहा था और ऐसा लगता था कि युवके सिर में गोली मारी गई है.

भारी भीड़

इस बीच काठमांडू में कर्फ़्यू का उल्लंघन करते हुए लाखों लोग शहर के बाहर इकट्ठा हो गए हैं. पड़ोसी भक्तपुर शहर से ख़बर ये है कि सैकड़ों लोगों ने वहाँ भी कर्फ़्यू का उल्लंघन किया और सड़कों पर निकल आए.

नेपाल में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है

नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र के ख़िलाफ़ पिछले दो सप्ताहों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों में अभी तक 10 लोगों की मौत हो गई है.

इस बीच नेपाल गए भारत के विशेष दूत कर्ण सिंह ने राजा ज्ञानेंद्र से मुलाक़ात की है लेकिन अभी तक इसका ब्यौरा नहीं मिल पाया है.

नेपाल में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त के प्रवक्ता ने सरकार के स्तर पर अत्यधिक बल प्रयोग को लेकर चिंता व्यक्त की है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
कर्ण सिंह नेपाल मिशन पर
19 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल में 25 अधिकारी गिरफ़्तार
18 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
भारत ने नेपाल को लेकर प्रयास तेज़ किए
18 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल में खाद्य पदार्थों की कमी
17 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल में वकीलों पर गोली
13 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>