BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 23 मार्च, 2006 को 07:30 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
माधव के घर पर छापे की आलोचना
 
माधव नेपाल
नेपाल में सत्ता महाराज ज्ञानेंद्र ने सत्ता अपने हाथ में ले ली है
नेपाल के विपक्षी दलों और मानवाधिकार संगठनों ने प्रमुख विपक्षी नेता और नेपाल की कम्युनिस्ट पार्ट के महासचिव माधव नेपाल के घर छापा मारने की आलोचना की है.

माधव नेपाल को घर में नज़रबंद रखा गया है और छापे के दौरान उनके घर से संचार उपकरण ज़ब्त कर लिए गए.

यूनीफाइड मार्क्ससिस्ट लेनिनिस्ट (यूएमएल) पार्टी के अनुसार पुलिसकर्मियों ने बुधवार को माधव नेपाल के घर पर बिना वारंट दिखाए छापा मारा.

उनका कहना है कि पुलिस ने उनका टेलीफ़ोन, कार्डलैस फ़ोन, फैक्स मशीन और कंप्यूटर जब्त कर लिया जिसे उनके परिवार के लोग इस्तेमाल करते थे.

कई मानवाधिकार संगठनों और विपक्षी दलों ने सरकार की इस कार्रवाई की आलोचना की है.

उन्होंने इसे एक प्रमुख विपक्षी नेता के निजता का उल्लंघन क़रार दिया है. माधव नेपाल पिछले दो महीने से नज़रबंद हैं और उनके टेलीफ़ोन कनेक्शन काट दिए गए हैं.

यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पहले से ही नज़रबंद नेता के घर पर छापा क्यों मारा गया. अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है.

माधव नेपाल पूर्व उपप्रधानमंत्री हैं और सात विपक्षी दलों के गठबंधन के प्रमुख नेता हैं.

विपक्षी दल महाराज ज्ञानेंद्र के सत्ता अपने हाथ में लेने के ख़िलाफ़ राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़े हुए है.

विपक्षी दलों ने घोषणा की है कि वह अगले महीने से अपने आंदोलन को तेज़ करेंगे.

मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि इस आंदोलन को देखते हुए सरकार की ओर से ऐसे और क़दम उठाए जाने की आशंका है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
नेपाल में ताज़ा संघर्ष; कई मारे गए
21 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल में माओवादियों की नाकाबंदी
14 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
देऊबा छह महीने बाद जेल से रिहा हुए
14 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित
05 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल नरेश ने कहा, चुनाव नहीं रुकेंगे
01 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>