BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 18 मार्च, 2006 को 18:53 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अबू सलेम के ख़िलाफ़ आरोप निर्धारित
 
अबू सलेम
सलेम को पुर्तगाल से पकड़कर लाया गया था
भारत की व्यासायिक नगरी मुंबई में एक विशेष अदालत ने 1993 में हुए बम धमाकों के सिलसिले में कथित माफ़िया सरगना अबू सलेम के ख़िलाफ़ आरोप निर्धारित कर दिए हैं.

12 मार्च 1993 को हुए बम धमाकों में लगभग ढाई सौ लोग मारे गए थे.

अबू सलेम के दोस्त रियाज़ अहमद सिद्दीक़ी पर भी इसी तरह के आरोप लगाए गए हैं हालाँकि दोनों अभियुक्तों ने ख़ुद को निर्दोष बताया है.

अबू सलेम को कुछ महीने पहले पुर्तगाल से प्रत्यार्पित किया गया था. उन पर दर्जन भर मामले चल रहे हैं और उनके मुक़दमे की सुनवाई 22 मार्च से शुरू हो रही है.

अबू सलेम पर आतंकवादी निरोधक क़ानून - टाडा और भारतीय दंड संहिता की कुछ अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं जिनमें 1993 के बम धमाकों के दौरान हथियार रखना और हथियार और गोला-बारूद का इंतज़ाम करने के आरोप शामिल हैं.

आरोपों में कहा गया है कि अबू सलेम ने दाऊद इब्राहीम की रची हुई एक साज़िश के तहत बम धमाकों के सहभागियों को हथियार और गोला-बारूद दिया था.

ग़ौरतलब है कि भारतीय पुलिस को दाऊद इब्राहीम की तलाश है और वह अभी फ़रार है.

अबू सलेम पर यह भी आरोप है कि वह फ़िल्म स्टार संजय दत्त को हथियार देने के लिए उनके घर गए थे.

जज इस बारे में अभी तय करेंगे कि अबू सलेम पर अलग से मुक़दमा चलाया जाए या फिर अन्य अभियुक्तों के साथ ही, जिनमें संजय दत्त भी शामिल हैं.

छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे जो कई महीनों तक जारी रहे थे. उसी समय मार्च 1993 में मुंबई में कई इमारतों में एक साथ बम धमाके हुए थे जिनमें लगभग ढाई सौ लोगों की मौत हो गई थी.

मुंबई शेयर बाज़ार की इमारत को भी इम धमाकों से नुक़सान पहुँचा था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
टाडा कोर्ट में संजय और सलेम की पेशी
09 दिसंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
अब न्यायिक हिरासत में अबू सालेम
23 नवंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
सलमान टेप की जाँच के आदेश
20 जुलाई, 2005 | भारत और पड़ोस
वकील ने कहा आवाज़ सलमान की नहीं
14 जुलाई, 2005 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>