BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 13 फ़रवरी, 2006 को 17:19 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सरकार को प्रचंड की बातों पर अफ़सोस
 
प्रचंड
प्रचंड ने नेपाल में माओवादियों के विद्रोह के 10 साल पूरे होने पर बीबीसी से बात की
नेपाल सरकार ने बीबीसी को दिए गए माओवादी विद्रोही नेता प्रचंड के साक्षात्कार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

पहली बार किसी टेलीविज़न को दिए गए इंटरव्यू में प्रचंड ने कहा था कि वे नेपाल नरेश के लिए दो ही रास्ते देखतें है - एक ये कि नेपाल नरेश निर्वासन पर चले जाएँ या उनके ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाया जाए.

प्रचंड के इस साक्षात्कार पर प्रतिक्रिया देते हुए नेपाल के सूचना राज्य मंत्री शिरीष शमशेर राना ने कहा कि बाधाओं के बावजूद अधिकांश जनता राजा ज्ञानेंद्र जहाँ भी जाएँ उनको देखने के लिए उमड़ पड़ती है.

नेपाली मंत्री ने ये भी कहा कि पिछले दिनों हुए स्थानीय चुनावों में नगरपालिकाओं के दायरे में आनेवाले 21 प्रतिशत लोगों ने चुनाव में मत डाले.

मंत्री ने कहा कि इतने लोगों ने तब वोट दिए जब माओवादियों और राजनीतिक दलों के बीच तालमेल था और उन्होंने चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की हुई थी.

ये पूछे जाने पर कि क्या माओवादियों के साथ सीधी बातचीत का समय आ गया है, मंत्री ने कहा कि सैद्धांतिक तौर पर ये अच्छा लग सकता है लेकिन प्रचंड के इंटरव्यू से ऐसा संभव नहीं लगता.

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि माओवादी बातचीत में दूसरे पक्ष के हक़ में कुछ भी छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि प्रचंड की बातों से ये बिल्कुल स्पष्ट हो जाता है कि माओवादी अपनी उन पुरानी माँगों से पीछे हटने को ज़रा भी तैयार नहीं हैं जिन्हें लेकर उन्होंने 10 साल पहले विद्रोह शुरू किया था.

 
 
प्रचंडवीडियोः टीवी पर प्रचंड
नेपाल के माओवादी नेता प्रचंड ने पहली बार टीवी कैमरे के सामने बात की है.
 
 
प्रचंडनिर्वासन या मुक़दमा
प्रचंड ने नेपाल नरेश के निर्वासन या उनके ख़िलाफ़ मुकदमे की बात कही है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
वीडियोः कैमरे के सामने आए प्रचंड
13 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल में सामान्य होता जनजीवन
09 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
मतदान ख़त्म, लोगों की हिस्सेदारी कम
08 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल नरेश ने कहा, चुनाव नहीं रुकेंगे
01 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>