BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2006 को 16:21 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
दिल्ली और भोपाल में विरोध प्रदर्शन
 
प्रदर्शनकारी
दिल्ली में भी विरोध प्रदर्शन किया गया
यूरोप के अख़बारों में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून छापे जाने से नाराज़ लोगों ने भारत की राजधानी दिल्ली और मध्यप्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को विरोध रैली आयोजित की.

कार्टून छापे जाने के विरोध में भारत की राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन हुआ.

वहीं भोपाल में भी जुमे की नमाज़ के फ़ौरन बाद मुस्लिम समुदाय के लोग इक़बाल मैदान में एकत्रित हुए.

करीब दस हज़ार की इस भीड़ ने नारेबाज़ी नहीं की बल्कि इन लोगों ने अपना विरोध बैनरों और पोस्टरों के ज़रिए प्रकट किया जिसमें इस्लाम के विरूद्ध सारी गतिविधियों को रोकने को कहा गया.

इन बैनरों में इसराइल, अमरीका, ब्रिटेन और डेनमार्क को आगाह भी किया गया.

भोपाल में धार्मिक गुरूओं ने रैली में आए लोगों से अपील की थी कि वे रैली में शांति बनाए रखें क्योंकि इस्लाम शांति की कामना करने वाला मज़हब है.

रैली में आए लोगों का कहना था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ ये कतई नहीं कि आप किसी को गाली दें.

भोपाल में रैली में आए एक व्यक्ति ने कहा कि समाचार माध्यम किसी न किसी बहाने कार्टूनों को छाप रहे हैं या प्रसारित कर रहे हैं और हम इसका विरोध करते हैं.

रैली में आए कुछ लोगों ने कार्टून विवाद को पश्चिमी देशों के उत्पादों के बहिष्कार से भी जोड़ने की कोशिश की.

प्रदर्शनकारियों की इस भीड़ ने बाद में मध्यप्रदेश के राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा.

पैंगबर मोहम्मद के कार्टून डेनमार्क के एक अख़बार ज्यूलैंड पोस्ट में पिछले साल प्रकाशित किया गए थे.

इन कार्टूनों को छापने के विरोध में दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'इस्लाम और पश्चिम के बीच गहरी खाई'
10 फ़रवरी, 2006 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>