BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 05 फ़रवरी, 2006 को 20:57 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बांग्लादेश में विपक्ष का बहिष्कार समाप्त
 
शेख़ हसीना
रैली में बहिष्कार समाप्त करने की घोषणा की शेख़ हसीना ने
बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी अवामी लीग ने संसद का बहिष्कार समाप्त करने की घोषणा की है.

अवामी लीग की नेता शेख़ हसीना ने घोषणा की है कि वे एक वर्ष से चले आ रहे बहिष्कार को समाप्त कर रही हैं.

उन्होंने एक रैली में कहा कि वे संसद में इसलिए जा रही हैं ताकि वे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के बारे में अपने ठोस सुझाव सामने रख सकें.

बांग्लादेश में इस वर्ष अक्तूबर में आम चुनाव होने वाले हैं, विपक्ष का आरोप है कि सत्ता पक्ष मतदाता सूची में गड़बड़ियाँ कर रहा है.

प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया ने इन आरोपों को ग़लत बताया है.

शेख़ हसीना ने ढाका में आयोजित रैली में ऐलान किया कि उनकी पार्टी सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रखेगी.

विपक्ष की माँग है कि ख़ालिदा ज़िया की सरकार भ्रष्ट और अक्षम है इसलिए प्रधानमंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए.

शेख़ हसीना के इस फ़ैसले को बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ी घटना माना जा रहा है.

शुरू में प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया ने चुनाव सुधार पर चर्चा करने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में इस शर्त पर बहस के लिए तैयार हो गईं कि अवामी लीग सुधारों के प्रस्ताव को संसद में पेश करे.

अभी तक अवामी लीग की इस घोषणा पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>