BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 16 जनवरी, 2006 को 18:13 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
काठमांडूः रैलियों पर पाबंदी, रात का कर्फ़्यू
 
काठमांडू में प्रदर्शनकारी
नेपाल की सात राजनीतिक पार्टियाँ काठमांडू में लोकतंत्र समर्थक रैली करनेवाली थीं
नेपाल सरकार ने राजधानी काठमांडू में रात का कर्फ़्यू लगा दिया है और राजनीतिक सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है.

ये फ़ैसला पिछले दिनों काठमांडू के पास माओवादी विद्रोहियों के हमले के बाद किया गया है जिसमें 12 पुलिसकर्मी मारे गए थे.

माओवादियों ने पहली बार काठमांडू के पास इतना बड़ा हमला किया था.

काठमांडू मे कर्फ़्यू रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक लागू रहेगा.

कर्फ़्यू तोड़नेवालों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं.

वहीं नेपाल में लोकतंत्र समर्थक पार्टियाँ चार दिन बाद ही एक बड़ी रैली करने जा रही थीं जब रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया.

नेपाल में सात राजनीतिक पार्टियाँ मिलकर पिछले वर्ष नेपाल नरेश के सत्ता हाथ में लेने के फ़ैसले का विरोध कर रही हैं.

नेपाल के गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि रैलियों पर प्रतिबंध का फ़ैसला माओवादियों के हमले की आशंका को ध्यान मे रखते हुए लिए गया है.

नेपाल सरकार ने राजनीतिक पार्टियों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है.

राजनीतिक पार्टियों की तरफ़ से अभी कोई बयान नहीं आया है.

नेपाल में माओवादी विद्रोहियों ने इस महीने के आरंभ में पिछले चार माह से जारी संघर्षविराम को समाप्त कर लिया था जिसके बाद से हिंसा में तेज़ी आ गई है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सेना से संघर्ष में 10 माओवादी मारे गए
12 जनवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल में बंद से आम जनजीवन प्रभावित
16 दिसंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
नेपाल में सैनिक ने 12 की हत्या की
15 दिसंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>