BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 09 जनवरी, 2006 को 09:48 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
संपत्ति पर मुलायम-अखिलेश को नोटिस
 
मुलायम सिंह यादव
मुलायम और उनके परिजनों की संपत्ति के बारे में एक याचिकाकर्ता ने अपील की थी
भारत में सर्वोच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में दायर एक याचिका पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव और उनके बेटों अखिलेश यादव और प्रतीक यादव को नोटिस जारी किए हैं.

सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के अलावा भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को भी नोटिस जारी किया है.

लखनऊ निवासी विश्वनाथ चतुर्वेदी ने यह याचिका दायर की है जिसमें आरोप लगाया गया है कि मुलायम सिंह यादव और उनके परिजनों के पास आय के ज्ञात स्रोत से बहुत अधिक संपत्ति है.

न्यायमूर्ति रुमा पाल की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय पीठ ने इस याचिका पर नोटिस जारी किया.

विश्वनाथ चतुर्वेदी के वकील डीके गर्ग ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले याचिकाकर्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार से प्रतिवेदन दिया था लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने का फ़ैसला किया गया.

गर्ग ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के परिवार के पास करोड़ों की संपत्ति है जो उनके आय के स्रोतों से बहुत अधिक है.

उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के सांसद हैं और प्रतीक यादव अभी पढ़ाई कर रहे हैं.

याचिकाकर्ता के वकील का आरोप था कि मुलायम सिंह यादव ने अपनी संपत्ति की क़ीमत बहुत कम करके दर्शाई है जबकि उनके बेटों की कई संपत्तियों का कहीं ज़िक्र ही नहीं है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
देश भर में सीबीआई के छापे
30 जून, 2005 | भारत और पड़ोस
ताज अपने नाम करने की कोशिश
13 जुलाई, 2005 | भारत और पड़ोस
ताजमहल किसकी संपत्ति है?
13 जुलाई, 2005 | भारत और पड़ोस
मोदी को इटली की संपत्ति पर आपत्ति
08 अप्रैल, 2004 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>