BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 31 दिसंबर, 2005 को 14:44 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
विदेश से आई युवती के साथ बलात्कार
 
मुंबई पुलिस मुख्यालय
पुलिस के अनुसार युवती ने दो व्यक्तियों के नाम बताए हैं लेकिन उसे अधिक कुछ याद नहीं
मुंबई में दक्षिण अफ़्रीका से आई एक युवती ने अपने साथ बलात्कार होने की शिकायत दर्ज कराई है.

बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती भारतीय मूल की है.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जाँच का काम शुरू कर दिया है.

बीबीसी की मुंबई संवाददाता के अनुसार दक्षिण अफ़्रीका से ये युवती भारत में मॉडलिंग करने आई थी और वह फ़िल्मों में भी काम खोज रही थी.

उसने थाने में शिकायत की है कि इस महीने की 28 तारीख़ को पश्चिमी मुंबई में एयरपोर्ट के समीप उसके साथ दो लोगों ने बलात्कार किया.

पुलिस के अनुसार युवती को घटना के बारे में अधिक कुछ याद नहीं है.

उसने कहा है कि जिन दो लोगों ने उसके साथ ज़बरदस्ती की वे उसके परिचित थे.

युवती ने दोनों संदिग्ध व्यक्तियों के नाम बताए हैं लेकिन उसे ये नहीं पता है कि दोनों रहते कहाँ हैं.

पुलिस इस बारे में अभी जाँच कर रही है और इस सिलसिले में दूसरे लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
दिल्ली बलात्कार मामले ने तूल पकड़ा
21 जुलाई, 2005 | भारत और पड़ोस
बलात्कारियों को 16 दिन में सज़ा
01 जून, 2005 | भारत और पड़ोस
अदालत ने सुनाई फाँसी की सज़ा
18 अगस्त, 2004 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>