BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 10 दिसंबर, 2005 को 02:10 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
तूफ़ान टला, भारी बारिश की आशंका
 
चेन्नई
इस सप्ताह बारिश से चेन्नई के कई इलाक़ों में पानी भरा
भारत में तमिलनाडु में पहुँचा समुद्री तूफ़ान फ़ानूस कमज़ोर पड़ गया है. लेकिन अगले दो दिनों में राज्य में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है.

प्रशासन की ओर से समुद्री तूफ़ान की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थानों में जाने को कह दिया गया था.

अनुसार मौसम विभाग ने मछुआरों को भी समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी थी.

लेकिन शनिवार को जब फ़ानूस तमिलनाडु पहुँचा तो उसका ज़ोर बहुत कम रह गया था.

हालाँकि मौसम विभाग का कहना है कि तूफ़ान के कमज़ोर पड़ने के बावजूद दक्षिणी तमिलनाडु में अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार तूफ़ान का सबसे ज़्यादा असर कडलूर ज़िले पर पड़ सकता है.

तूफ़ान के असर वाले इलाक़ों में तेज़ हवाएँ चल रही हैं.

तमिलनाडु को इस सप्ताह दूसरी बार तूफ़ान का सामना करना पड़ रहा है.

इसी सप्ताह तूफ़ान बाज़ के साथ आई भारी बारिश के चलते राज्य में लगभग दो लाख लोग बेघर हो चुके हैं.

सरकार ने पूरे राज्य में सौ से ज़्यादा राहत शिविर खोले हैं. इस साल तूफ़ान और बारिश से भारत में 300 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
गुजरात में भारी बारिश से 15 की मौत
24 सितंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
आंध्र में बारिश और बाढ़ से 58 की मौत
21 सितंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
आंध्र में बारिश और बाढ़ का क़हर
20 सितंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>