BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 24 नवंबर, 2005 को 17:31 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
फिर पुलिस हिरासत में भेजे गए सालेम
 
अबू सालेम
अबू सालेम को ने पुलिस हिरासत में अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी
मुंबई की एक अदालत ने एक व्यापारी प्रदीप जैन की हत्या के मामले में माफ़िया सरगना अबू सालेम को पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

आतंकवाद निरोधी क़ानून यानी टाडा के तहत बनी एक विशेष अदालत ने अबू सालेम को मुंबई पुलिस की एक आतंकवाद निरोधक टीम के हवाले कर दिया.

आतंकवाद निरोधक टीम सालेम से 12 साल पहले हुई प्रदीप जैन की हत्या के एक मामले में पूछताछ करना चाहती थी.

अबू सालेम ने अदालत में पुलिस हिरासत में अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी जिसके बाद अदालत ने पुलिस को लंबे-चौड़े निर्देश दिए जिसपर सालेम के वकील ने संतोष जताया है.

इससे एक दिन पहले अदालत ने अबू सालेम को सात दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा था.

आरोप

मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के प्रमुख अभियुक्त अबू सालेम को पिछले दिनों पुर्तगाल से प्रत्यर्पण के बाद मुंबई लाया गया था.

इन धमाकों में ढाई सौ से अधिक लोग मारे गए थे और एक हज़ार से अधिक घायल हुए थे.

सालेम के ख़िलाफ़ हत्या, अपहरण और फिरौती माँगने के 60 से अधिक मामले हैं.

मुंबई पुलिस ने उनके ख़िलाफ़ 25 मुक़दमे मामले दर्ज कर रखे हैं.

अबू सालेम गिरफ़्तारी के बाद 11 नवंबर से सीबीआई की हिरासत में थे.

सालेम को अब सात दिसंबर को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा.

अबू सालेम के वकीलों के अनुसार इस दिन उनका वो बयान पढ़ा जा सकता है जो उन्होंने सीबीआई को दिया था.

सूत्रों के अनुसार इस बयान में उन्होंने मुंबई धमाकों में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
अब न्यायिक हिरासत में अबू सालेम
23 नवंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
सालेम के बचाव के लिए यूरोपीय वकील
21 नवंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
अबू सालेम का 'इक़बालिया बयान'
21 नवंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>