BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 23 नवंबर, 2005 को 08:58 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अब न्यायिक हिरासत में अबू सालेम
 
अबू सालेम
अबू सालेम को हाल ही में पुर्तगाल से भारत लाया गया है
पुर्तगाल से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाए गए माफ़िया सरगना अबू सालेम को विशेष अदालत ने सात दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.

इसके पहले अबू सलेम के वकील ने अदालत से अनुरोध किया था कि उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल में न रखा जाए क्योंकि उन्हें वहाँ जान का ख़तरा है.

उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए तो सालेम को इस जेल में रहने पर भी आपत्ति नहीं है.

अबू सालेम गिरफ़्तारी की बाद 11 नवंबर से सीबीआई की हिरासत में हैं.

इसके पहले उन्होंने मुंबई बम धमाकों में अपनी भूमिका होने की बात स्वीकार कर ली थी.

अबू सालेम के वकीलों ने बीबीसी संवाददाता को बताया था कि केंद्रीय जाँच ब्यूरो यानी सीबीआई ने विशेष आतंकवाद विरोधी अदालत में एक इक़बालिया बयान पेश किया.

हालांकि अबू सालेम के वकीलों का कहना है कि उनके मुवक्किल से यह इक़बालिया बयान दबाव में लिया गया है.

दस दिन पहले अबू सालेम को पुर्तगाल से भारत लाया गया था और रविवार की शाम तक अबू सालेम यही कहते रहे थे कि वे पूरी तरह निर्दोष हैं.

सालेम के वकील अशोक सरावगी ने कहा कि रविवार को अपने वकीलों से हुई मुलाक़ात में भी उन्होंने दोहराया था कि वे निर्दोष हैं.

आम तौर पर पुलिस को दिए गए बयान को अदालत में सबूत नहीं माना जाता लेकिन आतंकवाद विरोधी अदालत में जाँच एजेंसी को दिया गया बयान स्वीकार किया जाता है.

अबू सालेम के खिलाफ़ आरोपों की सूची काफ़ी लंबी है, सिर्फ़ मुंबई में ही उनके ख़िलाफ़ हत्या, धमकी देने और जबरन वसूली जैसे अपराधों के 25 से अधिक मामले दर्ज हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सालेम के बचाव के लिए यूरोपीय वकील
21 नवंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
अबू सालेम का 'इक़बालिया बयान'
21 नवंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>