BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 05 नवंबर, 2005 को 13:25 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सात को एक जगह खुलेगी नियंत्रण रेखा
 
सुरक्षाबल
भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए नियंत्रण रेखा को खोला जा रहा है
भारतीय विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा सात नवंबर को केवल एक ही स्थान पर खुलेगी. अन्य दो स्थानों को बाद में खोला जाएगा.

विदेश मंत्रालय का कहना है कि सात नवंबर को पुँछ में नियंत्रण रेखा को खोला जाएगा. इसके बाद 9 नवंबर को उड़ी में कमान पोस्ट से नियंत्रण रेखा को खोला जाएगा.

दस नवंबर को तीथवाल से नियंत्रण रेखा को खोलने का प्रस्ताव है.

विदेश मंत्रालय का कहना है कि जिन लोगों के नामों पर दोनों पक्षों में सहमति हुई है, वो नियंत्रण रेखा पार कर सकेंगे.

कब-कहाँ खुलेगी नियंत्रण रेखा
पुँछ-रावलकोट, 7 नवंबर
उड़ी-चकोटी, 9 नवंबर
तीथवाल-नौसेरी, 10 नवंबर

इसके पहले भारतीय अधिकारियों ने कहा था कि फिलहाल नियंत्रण रेखा को तीन स्थानों पर ही खोला जाएगा.

इसके पहले पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच नियंत्रण रेखा को पाँच जगह से खोलने पर सहमत हुई थी.

भारतीय अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि सात नवंबर को तीन स्थानों पर ही नियंत्रण रेखा खोलना संभव हो पाएगा. बाकी के दो स्थान बाद में खोले जाएंगे.

अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत में प्रशासन लोगों को सात दिनों तक रहने की अनुमति देगा जिसे बाद में बढ़ाया जा सकता है.

इन केंद्रों से दोनों ओर राहत सामग्री भेजी जा सकेगी लेकिन सड़कों को हुए नुक़सान के कारण लोग पैदल ही जा सकेंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
भूकंप के बाद भी कूटनीति जारी
18 अक्तूबर, 2005 | भारत और पड़ोस
राहत कार्यों पर पैसे की कमी की मार
28 अक्तूबर, 2005 | भारत और पड़ोस
भारत ढाई करोड़ डॉलर की सहायता देगा
27 अक्तूबर, 2005 | भारत और पड़ोस
नियंत्रण रेखा के पास राहत शिविर तैयार
24 अक्तूबर, 2005 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>