BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
ध्यान अब जीवित बचे लोगों पर केंद्रित
 
भूकंप से प्रभावित लोग
राहत तो पहुँच रही है लेकिन लोगों का कहना है कि वो नाकाफ़ी है
पाकिस्तान में भूकंप प्रभावित इलाक़ों में मलबे में दबे लोगों को निकालने के कोशिशें अब लगभग ख़त्म हो गई हैं.

अब ध्यान बीस लाख जीवित बचे लोगों को आपातकालीन राहत पहुँचाने पर केंद्रित किया जा रहा है.

इस बीच पीटीआई के मुताबिक़ राहत सामग्री लेकर एक ट्रेन भारत से पाकिस्तान पहुँच गई है. ये ट्रेन शुक्रवार रात को अटारी से लाहौर पहुँची.

68 टन की इस राहत सामग्री में पाँच हज़ार कंबल, 320 तंबू और 4.5 टन पलास्टिक की चादरें शामिल हैं.

भारत ने निजी संगठनों और गैर सरकारी संगठनों को भी राहत सामग्री भेजने की इजाज़त दे दी है.

पाकिस्तान में राहत कार्यों की देखरेख कर रहे वरिष्ठ संयुक्त राष्ट्र अधिकारी यान एग्लैन के अनुसार भूकंप प्रभावित क्षेत्र के पुनर्निर्माण में दस साल लग सकते हैं और इसमें कई अरब डॉलर का ख़र्च आ सकता है.

बीबीसी संवाददाता शाहज़ेब जिलानी ने बताया कि फौज मदद तो कर रही है लेकिन लोगों के मुताबिक ये मदद नाकाफ़ी है. हेलिकॉप्टरों की संख्या कम है जिसके चलते सभी जगह मदद नहीं पहुँच पा रही है.

मौसम

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि ऐसे में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका काफ़ी अहम हो गई है.

उधर राहतकर्मियों का कहना है कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है वैसे ही राहत पहुँचाना मुश्किल हो जाएगा.

बचाव कार्य तो लगभग ख़त्म हो गए हैं और अब पूरा ध्यान केंद्रित है राहत पहुँचाने पर

खराब मौसम के चलते राहत कार्यों में ख़ासी दिक्कत आ रही है. यूनीसेफ़ ने कहा है कि बच्चों पर भूख और मौसम की सबसे ज़्यादा मार पड़ रही है.

महत्वपूर्ण है कि राहतकर्मियों के एक दल ने ग्यारह किलोमीटर चलकर सूबा सरहद के एक गाँव पहुँचने के बाद बचाव कार्यों के दौरान एक डेढ़ साल की बच्ची को बेहोश लेकिन जीवित पाया.

संयुक्त राष्ट्र अधिकारी यान एग्लैन का कहना था कि संभावना है कि राहत कार्य लगभग दो महीने चलेंगे.

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह जल्द से जल्द और मदद करे और राहत एजेंसियाँ मिलजुलकर काम करें.

नक्शे पर भूकंप प्रभावित इलाक़े-


 
 
66भूकंप पर विशेष
पाकिस्तान और भारत में भूकंप की तबाही पर हमारी विशेष प्रस्तुति-
 
 
66भूकंपः वीडियो तस्वीरें
मलबों में तलाश जारी है लेकिन अब जीवन की आशा कम ही है. देखिए वीडियो.
 
 
66सहायता के लिए नंबर
भूकंप से प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी चाहते हों तो इन नंबरों पर फ़ोन करें.
 
 
66त्रासदी पर आपका संदेश
भूकंप से हज़ारों जानें गईं और अनेक बेघर हुए. आपका क्या संदेश है?
 
 
66क्यों आते हैं भूकंप
अब तक हज़ारों लोगों की जान लेनेवाले भूकंप आखिर क्यों आते हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>