BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कश्मीरी वाघा बॉर्डर के रास्ते लौटे
 
लौटते कश्मीरी
श्रीनगर-मुज़फ़्फ़राबाद बस सेवा दो महीने के लिए बंद रहेगी
भारतीय कश्मीर और पाकिस्तानी कश्मीर के निवासी जो भूकंप से पहले अपने रिश्तेदारों को मिलने नियंत्रण रेखा के पार गए थे, शुक्रवार को वाघा सीमा चौकी के ज़रिए अपने-अपने घर वापस लौट गए.

इन यात्रियों में पाँच भारतीय कश्मीर के निवासी थे और आठ पाकिस्तानी कश्मीर के निवासी थे.

ये लोग श्रीनगर-मुज़फ़्फ़राबाद बस सेवा के ज़रिए अपने-अपने रिश्तेदारों को मिलने गए थे लेकिन भूकंप के बाद अपने घर वापस जाने में असमर्थ थे.

भूकंप के बाद श्रीनगर-मुज़फ़्फ़राबाद बस सेवा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है.

भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों ने इन यात्रियों को विशेष यात्रा दस्तावेज़ जारी किए ताकि वे वाघा के ज़रिए लौट सकें.

अमन सेतु
कमान पोस्ट पर बने अमन सेतु को भी भूकंप से नुक़सान पहुँचा है

पाकिस्तान से लौटने वाले किरपाल सिंह भंडारी ने पत्रकारों को बताया कि पाकिस्तानी वायुसेना ने उन्हें और अन्य लोगों को मुज़फ़्फ़राबाद से विमान के ज़रिए इस्लामाबाद पहुँचाया.

उनके अनुसार भारतीय कश्मीर से पाकिस्तानी कश्मीर गए यात्रियों में से एक की मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गए.

पाकिस्तानी कश्मीर के आठ निवासियों में से एक थे राजा मोहम्मद रज़वान जिन्होंने रोते-रोते कहा कि वे मुज़फ़्फ़राबाद अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करने जा रहे हैं जिनकी वहाँ भूंकप के बाद मौत हो गई.

इसी तरह शोकाकुल सकीना मीर ने कहा कि वे अपनी बहु को दफ़न करने और अपने पोते-पोतियों को खोजने के लिए लौट रही हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>