BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 13 अक्तूबर, 2005 को 08:11 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'मदद न मिली तो मृतकों की संख्या बढ़ेगी'
 
भूकंप से लाखों बेसहारा हो गए हैं
राहत सामग्री शहरी इलाक़ों में पहुँच रही है लेकिन कई गाँवों तक मदद नहीं पहुँची
पाकिस्तान में भूकंप प्रभावित इलाक़ों का दौरा कर रहे एक वरिष्ठ संयुक्त राष्ट्र अधिकारी के वहाँ स्थिति गंभीर है और यदि पीड़ित लोगों को जल्द मदद न मिली तो मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान में भूंकप से मारे जाने वालों की संख्या 25 हज़ार बताई गई है.

प्राकृतिक आपदाओं में संयुक्त राष्ट्र के राहत कार्यों की देखरेख करने वाले प्रभारी अधिकारी यान हेग्लैन पाकिस्तान में स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं.

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार बीस लाख लोगों की रिहायश का प्रबंध करना है और दस लाख लोगों को तो तत्काल मदद की ज़रूरत है.

हेग्लैन का कहना था, "मैने ऐसी तबाही कभी नहीं देखी. छह दिन हो चुके हैं और हर रोज़ तबाही का आकार बढ़ता ही नज़र आता है."

उनका कहना है कि राहत अभियान में हेलिकॉप्टरों की संख्या को तिगुना करने की ज़रूरत है.

भारत-पाक मतभेद भुलाएँ

 कश्मीर मुद्दे पर सचमुच पुरानी रंजिश को भूल जाना चाहिए और हर तरफ़ से मदद के लिए खुला न्यौता होना चाहिए
 
संयुक्त राष्ट्र अधिकारी

हेग्लैन ने भारत और पाकिस्तान से भी आहवान किया है कि वे आपदा की इस घड़ी में मतभेद भुला दें और एकजुट होकर मुश्किल का सामना करें.

उनका कहना था, "कश्मीर मुद्दे पर सचमुच पुरानी रंजिश को भूल जाना चाहिए और हर तरफ़ से मदद के लिए खुला न्यौता होना चाहिए."

यान हेग्लैन ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद का दौरा किया है. ग़ौरतलब है कि मुज़फ़्फ़राबाद और उसके नज़दीक बालाकोट सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं.

हेग्लैन ने कहा, "दक्षिण एशिया क्षेत्र में भारत सबसे बड़ा देश है, मुश्किल की घड़ी में संसाधन मुहैया कराना उनका सिर्फ़ अधिकार ही नहीं, बल्कि ज़िम्मेदारी भी है."

हेग्लैन ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि कोई भी देश इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं का मुक़ाबला करने के लिए प्रभावशाली क़दम नहीं उठा रहा है.

जेन इगेलैंड
इगेलैंड ने एकजुटता की हिमायत की

उन्होंने कहा कि ऐसा कम ही देखने में आया है कि इतनी सारी मानवीय राहत एजेंसियाँ मदद के लिए तैयार खड़ी हों.

उधर भूकंप के छठे दिन भी पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में मलबे में दबे जीवित लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं.

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल शौक़त सुल्तान ने बीबीसी हिंदी से एक विशेष बातचीत में कहा, "हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है, बुधवार को भी हमने कुछ लोगों को मलबे से जीवित निकाला था."

जब उनसे पूछा गया कि क्या अब बचाव के बदले राहत कार्यों पर अधिक ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "राहत और बचाव दोनों काम एक साथ चलेंगे, अगर हम एक व्यक्ति को भी बचा सकें तो हम पूरी कोशिश करेंगे."

इस बीच, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार की आधी रात के बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए जिनसे दहशत फैल गई.

नक्शे पर भूकंप प्रभावित इलाक़े-


 
 
66भूकंप पर विशेष
पाकिस्तान और भारत में भूकंप की तबाही पर हमारी विशेष प्रस्तुति-
 
 
66भूकंपः वीडियो तस्वीरें
बालाकोट में चार साल के एक बच्चे को मलबे से निकाला गया. देखिए वीडियो.
 
 
66सहायता के लिए नंबर
भूकंप से प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी चाहते हों तो इन नंबरों पर फ़ोन करें.
 
 
66त्रासदी पर आपका संदेश
भूकंप से हज़ारों जानें गईं और अनेक बेघर हुए. आपका क्या संदेश है?
 
 
66क्यों आते हैं भूकंप
अब तक हज़ारों लोगों की जान लेनेवाले भूकंप आखिर क्यों आते हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>