BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 09 अक्तूबर, 2005 को 10:16 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
जम्मू-कश्मीर में 650 मारे गए, 900 घायल
 
सोनिया गाँधी
सोनिया गाँधी ने भी आश्वासन दिया है कि लोगों की सहायता में कोई कमी नहीं आएगी
केंद्र में सत्तारूढ़ यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गाँधी और रक्षामंत्री प्रणव मुखर्जी जम्मू कश्मीर के भूकंप पीड़ित इलाक़ों का दौरा किया है.

प्रणव मुखर्जी के अनुसार भूकंप में जम्मू कश्मीर में कम से कम 650 लोग मारे गए हैं और 900 से अधिक घायल हुए हैं.

इस दौरे के बाद उन्होंने सोनिया गाँधी की उपस्थिति में राहत कार्यों के लिए केंद्रीय राहत आपदा कोष से 42 करोड़ रुपए और देने की घोषणा की है.

सेना की तारीफ़ करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से राहत कार्यों के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.

दोनों नेताओं ने रविवार को श्रीनगर में अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल पूछा और इसके बाद भूकंप प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया.

दौरे के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए रक्षामंत्री मुखर्जी ने बताया कि 42 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता सौ करोड़ रुपयों की सहायता के अतिरिक्त है जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहले कर चुके हैं.

भारतीय कश्मीर में काफ़ी तबाही हुई है

उन्होंने बताया कि चूंकि सेना का मुख्य अस्पताल भूकंप में नष्ट हो गया है इसलिए सेना ने एक अस्थाई अस्पताल बनवाया है.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ग़ुलामनबी आज़ाद आगामी कुछ दिनों तक वे श्रीनगर में ही रहेंगे.

पाकिस्तान को सहायता

रक्षामंत्री प्रणव मुखर्जी के अनुसार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ से फ़ोन पर बात की है और उन्हें भारत की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा भारत के सैन्य अधिकारी सीमापार के अधिकारियों से संपर्क पर हैं और सेना ने भी सीमापार हर तरह की सहायता देने का प्रस्ताव किया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>