BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 16 सितंबर, 2005 को 09:22 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
नेपाल में महिलाओं को मिली राहत
 
महिला संगठनों ने कहा है कि सिर्फ़ अदालती आदेश से कुछ नहीं होगा
नेपाल में महिला संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के उस फ़ैसले का स्वागत किया है जिसमें कहा गया है कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता.

नेपाल के कुछ हिस्सों में यह परंपरा रही है कि हर महीने कुछ दिनों के लिए महिलाओं को घर से बाहर गायों के साथ रहना पड़ता था.

नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि वह इसे कुप्रथा घोषित करे और एक महीने के अंदर इसे रोकने के लिए ठोस कार्रवाई करे.

बुधवार को दिए गए अदालत के इस फ़ैसले का महिला और मानवाधिकार संगठनों ने व्यापक स्वागत किया है.

महिलाओं का कहना है कि अदालत ने संसद की ओर से प्रदान किए गए बराबरी के अधिकार को बहाल किया है.

नेपाल की एक प्रमुख महिला वकील पुष्पा भुसाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला ग़ैर बराबरी और अन्याय की परंपरा को समाप्त करने की दिशा में एक क़दम है.

लेकिन ज़्यादातर महिला संगठनों का कहना है कि क़ानून बनाने भर से कुछ नहीं होगा, सरकार को इस दिशा में ईमानदारी से ठोस प्रयास करने होंगे.

पश्चिमी नेपाल के दूर-दराज़ के इलाकों में यह प्रथा लंबे समय से जारी है और महिला संगठनों का कहना है कि इसमें सुधार तभी हो सकता है जब सरकार इसे रोकने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाए.

जिन लोगों इलाक़ों में यह प्रथा जारी है वहाँ शिक्षा, विशेष रूप से नारी शिक्षा के प्रसार पर भी इन संगठनों ने ज़ोर दिया है.

 
 
66पहली महिला इमाम
अमरीका की अमीना वहूद नमाज़ पढ़वानेवाली पहली महिला बन गई हैं.
 
 
66किस हाल में हैं महिलाएँ
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौक़े पर आइए नज़र डालें महिलाओं की स्थिति पर.
 
 
66आज़ादी की बयार
क्या ईरानी महिलाओं का जीवन सिर्फ़ परदे के पीछे सीमित रहता है?
 
 
66हिंसा कब ख़त्म होगी?
हिंसा कहीं भी हो भुगतना महिलाओं को पड़ता है. एक कश्मीरी महिला की दास्तान.
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>