BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 16 सितंबर, 2005 को 14:40 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
मुशर्रफ़ के बयान की व्यापक आलोचना
 
मुख्तार माई
सामूहिक बलात्कार की शिकार मुख्तार माई ने मुशर्रफ़ के बयान पर दुख व्यक्त किया
पाकिस्तान में बलात्कार पीड़ितों के बारे में राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ के बयान पर महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने क्रुद्ध प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

मुशर्रफ़ ने कहा था कि पाकिस्तान में बलात्कार किए जाने के आरोपों का उपयोग पैसा बनाने के लिए किया जाता है.

पाकिस्तान के सर्वाधिक चर्चित बलात्कार कांड की पीड़ित मुख्तार माई ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि कोई भी औरत पैसे के ख़ातिर वैसे भयानक अनुभव से नहीं गुजरना चाहेंगी.

मुख़तार माई ने कहा, "पंचायत के आदेश पर मेरे साथ हुए सामूहिक बलात्कार के कारण बनाए सारे पैसे मैं न्याय की ख़ातिर राष्ट्रपति को देने को तैयार हूँ."

मुशर्रफ़ के बयान के विरोध में महिला अधिकार समर्थक कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कराची में प्रदर्शन किया.

वीमेन्स एक्शन फ़ोरम ने मुशर्रफ़ के बयान को अमर्यादित बताया है.

मुशर्रफ़ का नज़रिया

मुशर्रफ़ ने वाशिंग्टन पोस्ट अख़बार से बातचीत में विवादास्पद बयान दिया था.

 अनेक लोग कहते हैं कि यदि आपको विदेश जाना हो, कनाडा के लिए वीज़ा या नागरिकता लेनी हो, लखपति बनना हो बलात्कार करा लो
 
परवेज़ मुशर्रफ़

अख़बार के अनुसार बलात्कार की घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर मुशर्रफ़ ने कहा, "आपको पाकिस्तान के माहौल को समझना चाहिए. इसे पैसा बनाने का साधन बना लिया गया है."

उन्होंने कहा, "अनेक लोग कहते हैं कि यदि आपको विदेश जाना हो, कनाडा के लिए वीज़ा या नागरिकता लेनी हो, लखपति बनना हो बलात्कार करा लो."

इससे पहले मुशर्रफ़ ने पिछले सप्ताह इस्लामाबाद में महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा पर आयोजित एक सम्मेलन में कहा था कि पाकिस्तान को महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में अलग कर के नहीं देखा जाना चाहिए.

उन्होंने महिलाओं पर अत्याचार के मामले उठाने वाले संगठनों को भी आड़े हाथों लिया था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>