BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
हक़ के लिए बार बालाएँ कोलकाता पहुँचीं
 

 
 
मुंबई की बार बालाओं में लगभग 15 हजार युवतियाँ पश्चिम बंगाल की हैं
‘हम बार बालाएं हैं,वहीं रहने दीजिए. हमें वेश्या मत बनाइए.’

इसी अपील के साथ अपने पेशे के हक़ में आम लोगों का समर्थन जुटाने के लिए मुंबई की बार बालाओं ने देशव्यापी अभियान शुरू किया है.

इस अभियान का पहला पड़ाव था कोलकाता. यहां एशिया के सबसे बड़े रेडलाइट इलाके सोनागाछी की हज़ारों यौनकर्मियों ने उनके समर्थन में एक रैली आयोजित की.

उन्होंने अपने हाथों में बैनर व तख्तियां ले रखी थीं. साथ ही डांस बारों को बंद करने की महाराष्ट्र सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाज़ी भी की.

मुंबई के बाहर बार डांसरों के समर्थन में यह अपने किस्म की पहली रैली थी.

 हम वेश्या नहीं बनना चाहतीं. लेकिन हमारे सामने कोई और विकल्प नहीं है. कुछ युवतियों ने तो वेश्यावृत्ति शुरू कर दी है क्योंकि उनके सामने अपने घरवालों का पेट पालने का दूसरा कोई रास्ता नहीं था
 
वर्षा काले

मुंबई से अंजलि सिंह व रेखा चौहान नामक दो बार डांसरों के साथ यहाँ आईं महाराष्ट्र बार गर्ल्स यूनियन की अध्यक्ष वर्षा काले कहती हैं कि महाराष्ट्र सरकार के फैसले से 55 हजार लड़कियां एक ही रात में बेरोज़गार हो गई हैं.

वर्षा काले कहती हैं,"हम वेश्या नहीं बनना चाहतीं. लेकिन हमारे सामने कोई और विकल्प नहीं है. कुछ युवतियों ने तो वेश्यावृत्ति शुरू कर दी है क्योंकि उनके सामने अपने घरवालों का पेट पालने का दूसरा कोई रास्ता नहीं था.

काले कहती हैं कि हममें से ज़्यादातर का परिवार हमारे पेशे से ही चलता था. ज़्यादातर डांसर पढ़ी-लिखी भी नहीं है.

राज्य सरकार ने डांस बारों को तो बंद कर दिया है.लेकिन बार बालाओं के पुनर्वास की कोई योजना नहीं बनाई है.

बंगाल की लड़कियाँ

सोनागाछी की हज़ारों यौनकर्मियों ने उनके समर्थन में एक रैली आयोजित की

मुंबई की बार बालाओं में लगभग 15 हजार युवतियाँ पश्चिम बंगाल की हैं.

काले ने रैली में कहा कि अगर यह युवतियां बेरोज़गार होकर यहाँ लौटीं तो राज्य सरकार को उनके पुनर्वास की कोई व्यवस्था करनी चाहिए.

मुंबई में एक बार में डांस करने वाली अंजलि सिंह दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके की रहने वाली है. दो साल पहले उसने ठाणे के एक बार में डांस करना शुरू किया था. लेकिन अब वह बेरोजगार है.

इसलिए उन्होंने कई अन्य युवतियों के साथ मिल कर देश भर का दौरा करने का फैसला किया है.

अंजलि कहती हैं,"अगर डांस बारों पर पाबंदी जारी रही तो हमें देह व्यापार का पेशा अपनाना पड़ेगा. घरवालों को भूखा तो नहीं मार सकते न?"

महाश्वेता देवी

 महाश्वेता देवी आदिवासियों के हक़ के लिए लड़ती रही हैं. बार बालाओं में भी बेड़िया, गंधर्व व धनावत आदिवासियों की तादाद ज्यादा है
 
वर्षा काले

यह प्रतिनिधिमंडल यहां जानी-मानी लेखिका व आदिवासियों के हक के लिए लड़ने वाली महाश्वेता देवी से भी मिलेगा.

काले कहती हैं,"महाश्वेता देवी आदिवासियों के हक़ के लिए लड़ती रही हैं. बार बालाओं में भी बेड़िया, गंधर्व व धनावत आदिवासियों की तादाद ज्यादा है."

कोलकाता में रैली का आयोजन वेश्याओं के हितों की रक्षा के लिए बनी दुर्बार महिला समन्वय समिति की ओर से किया गया था.

समिति की सदस्य महाश्वेता चटर्जी ने कहा,"हम इन युवतियों को अपने नारकीय पेशे में नहीं आने देंगे. सरकार को डांस बारों पर पाबंदी लगाने के पहले इन युवतियों के पुनर्वास की व्यवस्था करनी होगी."

अब बार डांसरों का यह प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल के बाद आंध्र प्रदेश व कर्नाटक जाएगा.

 
 
66वेश्याओं का 'अपना बैंक'
तीन हज़ार से अधिक खाते हैं और कुल जमा पूंजी है आठ करोड़ रुपए.
 
 
66पाकिस्तानी यौनकर्मी...
कोलकाता के रेडलाइट इलाक़े की महिलाओं से मिलकर हैरान रह गईं.
 
 
66वेश्यावृत्ति जीवन का अंग
पश्चिम बंगाल के एक गाँव में माँ-बाप ही अपनी बेटियों से वेश्यावृत्ति कराते हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>