BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 25 अगस्त, 2005 को 12:28 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
महाराष्ट्र में प्लास्टिक बैग पर रोक लगेगी
 
प्लास्टिक बैग के कारण बाढ़ के दौरान मुश्किलें आई
महाराष्ट्र सरकार ने प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगाने का फ़ैसला किया है. राजधानी मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने यह घोषणा की.

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले पर जनता की ओर से आने वाली आपत्तियों और सलाह के लिए 30 दिनों की समयसीमा तय की है, जिसके बाद कैबिनेट इस पर आख़िरी फ़ैसला लेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई और कई इलाक़े प्लास्टिक बैग के ग़लत इस्तेमाल के कारण प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा, "इन प्लास्टिक बैग के कारण जलनिकासी में समस्या आती है क्योंकि इनके कारण नाले अवरुद्ध हो जाते हैं."

मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने हाल ही में मुंबई और अन्य इलाक़ों में आई भीषण बाढ़ के दौरान जलनिकासी में हुई समस्या का दोष भी इस पर मढ़ा.

उन्होंने कहा, "मुंबई और अन्य इलाक़ों में आई बाढ़ के दौरान जलनिकासी में जो समस्या आई उसके पीछे शुरुआत में यही वजह थी. प्लास्टिक बैग के कारण नाले रुके पड़े थे और पानी निकलने में मुश्किल हो रही थी."

धारणा

राज्य में प्लास्टिक बैग की बिक्री पर रोक की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आम धारणा है कि जब तक हम प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करना बंद नहीं करेंगे स्थिति में सुधार नहीं होगा.

देशमुख ने बाढ़ के दौरान हुई समस्या के लिए इस पर दोष मढ़ा

मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने कहा कि राज्य में प्लास्टिक बैग की बिक्री पर रोक तो रहेगी लेकिन इसके उत्पादन पर रोक नहीं होगी ताकि इसे दूसरे राज्यों में बेचा जा सके.

जुलाई में मुंबई और अन्य इलाक़ों में आई बाढ़ के कारण कम से कम 1100 लोग मारे गए थे और 300 से ज़्यादा इसके बाद फैली बीमारी के कारण मारे गए.

बाढ़ के कारण करोड़ों रुपए की संपत्ति का भी नुक़सान हुआ. राज्य सरकार ने प्रभावित इलाक़ों में राहत कार्यों के लिए क़रीब तीन अरब डॉलर की सहायता राशि केंद्र से मांगी है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>