BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 20 अगस्त, 2005 को 03:10 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
हमले की साज़िश के आरोप में फ़ाँसी
 

 
 
अब्दुल सलाम पर सैनिक अदालत में कार्रवाई चलाई गई
पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ पर हमले की साज़िश रचने के आरोप में सेना के एक जवान को फ़ाँसी दे दी गई है.

सेना के अब्दुल सलाम सिद्दिक़ी उर्फ़ इस्लामुद्दीन शेख़ नामक जवान को शनिवार तड़के साढ़े चार बजे मुल्तान की सेंट्रल जेल में फ़ाँसी दी गई.

राष्ट्रपति मुशर्रफ़ द्वारा क्षमादान की अपील ठुकरा दिए जाने के बाद उसे फ़ाँसी दिया जाना तय माना जा रहा था.

अब्दुल सलाम का शव लेने के लिए उसके पिता करीम बख़्श और अन्य परिजन पहले ही सिंध के जैकबाबाद से मुल्तान आ चुके थे.

उल्लेखनीय है कि 14 दिसंबर 2003 को रावलपिंडी में राष्ट्रपति मुशर्रफ़ के काफ़िले के एक पुल से गुज़रने के बाद ज़बरदस्त धमाका हुआ था.

यह हमला सेना मुख्यालय के पास झंडा चीची पुल पर हुआ था.

हालाँकि इसमें किसी को चोट नहीं लगी थी.

दो हमले

हमले के सिलसिले में पिछले साल एक सैनिक अदालत ने अब्दुल सलाम को मौत की सज़ा सुनाई थी.

पिता करीम बख़्श और अन्य परिजन अब्दुल सलाम का शव लेने के लिए मुल्तान में मौजूद थे

मामले में एक अन्य व्यक्ति को 10 वर्ष की क़ैद की सजा दी गई है.

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2003 में मुशर्रफ़ पर दो नाकाम हमले किए गए थे.

पहले हमले के 11 दिन बाद रावलपिंडी में ही दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी से मुशर्रफ़ के काफ़िले पर हमला किया था.

इस आत्मघाती हमले में हमलावरों समेत 17 लोग मारे गए थे.

राष्ट्रपति मुशर्रफ़ ने अल क़ायदा पर हमले कराने का आरोप लगाया था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>