BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 08 अगस्त, 2005 को 20:23 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कोर्ट ने गुजरात सरकार को फटकार लगाई
 
दंगों में लगभग एक हज़ार लोग मारे गए जिनमें से अधिकतर मुसलमान थे
भारत में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात में तीन साल पहले हुए सांप्रदायिक दंगों के बारे में गुजरात सरकार को फटकार लगाई है.

सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि राज्य की पुलिस या तो दोषियों के साथ मिली हुई है या फिर पूरी तरह अपना काम करने में अक्षम है.

गुजरात में तीन साल पहले एक रेलगाड़ी में लगी आग में 59 रेल यात्री मारे गए थे जिसके बाद पूरे राज्य में दंगे भड़क उठे थे.

इन दंगों में सरकारी आकड़ों के अनुसार लगभग एक हज़ार लोग मारे गए थे जिनमें से अधिकतर मुसलमान थे. हालाँकि ग़ैरसरकारी संगठन मृतकों की संख्या दो हज़ार तक बताते हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात में नरोडा पाटिया में हुए सांप्रदायिक दंगों के एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि गुजरात के पुलिस प्रमुख से बार-बार दोषियों को गिरफ़्तार करने के लिए कहा गया है लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए हैं.

कोर्ट ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं करती तो वरिष्ठ पुलिस अफ़सरों को अदालत में बुलाया जा सकता है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>