BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 31 जुलाई, 2005 को 07:23 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
बारिश ने फिर बदहाल किया मुंबई को
 
आम लोगों का ज़िंदगी अस्तव्यस्त है
मुंबई में दोबारा भारी बारिश शुरू हो जाने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. हवाई यातायात समेत सार्वजनिक परिवहन पर बुरा असर पड़ा है.

अधिकारियों ने लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी है.

मुंबई में शनिवार रात से ही लगातार बारिश हो रही है, और मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्यम से भारी बारिश अगले चौबीस घंटों तक जारी रह सकती है.

ताज़ा बारिश ऐसे समय शुरू हुई है जब प्रशासन पिछले सप्ताह हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश द्वारा लाई गई तबाही से निपटने की कोशिश ही कर रहा था.

बारिश ने राहत कार्यों पर बुरा असर डाला है.

बारिश और बाढ़ से महाराष्ट्र में क़रीब एक हज़ार लोग मारे गए हैं.

थमा यातायात

भारी बारिश के चलते रविवार सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर सारी उड़ानें रोक दी गई है.

राहत कार्यों की धीमी रफ़्तार से नाराज़ हैं मुंबई के निवासी

उल्लेखनीय है कि कल एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची थी जब एयर इंडिया का एक विमान उतरते वक़्त फिसलकर रनवे से दूर चला गया था.

भारत के व्यवस्तम मुंबई हवाई अड्डा पहले ही दो दिनों के लिए बंद रखा जा चुका है.

बारिश फिर से शुरू होने के बाद उपनगरीय रेल सेवाओं को भी रोक रखा गया है.

बारिश के कारण मुंबई में बिजली-पानी की समस्या अब भी बनी हुई है. शनिवार को नगर के कई इलाक़ों में बिजली-पानी कि किल्लत के विरोध में हज़ारों लोगों ने विरोध प्रदर्शनों में भाग लिया था.

बारिश ने भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में अरबों रुपये का नुकसान किया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>