BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 09 जुलाई, 2005 को 14:29 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
उत्तरांचल में बस दुर्घटना में 25 मरे
 
उत्तरांचल की सड़कें पहाड़ों-घाटियों से होकर गुजरती हैं
भारत के उत्तरांचल राज्य में एक बस दुर्घटना में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार पौड़ीखाल से आ रही बस शनिवार सुबह ऋषिकेश के पास गहरे खड्ड में गिर गई.

पुलिस ने कहा है कि दुर्घटना में 21 से ज़्यादा लोग घायल भी हुए हैं.

पवित्र हिंदू तीर्थ स्थल बद्रीनाथ को दिल्ली से जोड़ने वाली इस सड़क पर दो महीने के भीतर यह तीसरी बड़ी बस दुर्घटना है.

बचाव कार्य से जुड़े एक अधिकारी आरपी सिंह ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि खड्ड से 23 शव निकाले जा चुके हैं.

उन्होंने कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>