BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 08 जून, 2005 को 07:52 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
दिल्ली विस्फ़ोट मामले में दो गिरफ़्तार
 
लिबर्टी सिनेमाघर
दोनों सिनेमाघरों में जो बोले सो निहाल दिखाई जा रही थी
दिल्ली के दो सिनेमाघरों में हुए धमाकों के सिलसिले में पुलिस ने बब्बर खालसा प्रमुख और मुख्य अभियुक्तों में से एक को गिरफ़्तार किया है.

इससे पहले पुलिस दो संदिग्ध चरमपंथियों को गिरफ़्तार कर चुकी है.

उल्लेखनीय है कि गत 22 मई को दिल्ली के करोलबाग़ इलाके के दो सिनेमाघरों में विस्फ़ोट हुए थे जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और 49 लोग घायल हो गए थे.

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर केके पॉल ने बताया है कि बब्बर खालसा के प्रमुख जगतार सिंह हवाड़ा पर पाँच लाख रुपयों का इनाम था.

उन्होंने बताया कि दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने ये गिरफ़्तारी आज सुबह की.

जिस दूसरे संदिग्ध अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया है उसका नाम जसपाल सिंह बताया गया है और पुलिस का दावा है कि उसी ने विस्फोट के लिए बम तैयार किए थे.

उनके पास से विस्फोटक और हथियार भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस के अनुसार बब्बर खालसा प्रमुख हवाड़ा पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले का भी मुख्य अभियुक्त है और वह पिछले साल जनवरी में चंडीगढ़ की बुराली जेल से फरार हो गया था.

फ़िल्म पर विवाद

जिन दोनों सिनेमाघरों में विस्फ़ोट हुआ वहाँ विवादास्पद फ़िल्म 'जो बोले सो निहाल' दिखाई जा रही थी.

इस फ़िल्म के प्रदर्शन के बाद से ही इसका विरोध हो रहा है. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने भी पिछले दिनों फ़िल्म के निर्माता-निर्देशकों से कहा था कि वे फ़िल्म दिखाना बंद करें.

फ़िल्म के विरोधियों का कहना है कि इसके नाम में सिखों के धार्मिक नारे का बेमतलब इस्तेमाल किया गया है.

फ़िल्म में निहाल सिंह नामक एक पुलिस अधिकारी की कहानी है जो ग़लती से एक चरमपंथी को रिहा कर देता है. निहाल सिंह की भूमिका सन्नी देओल ने की है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>