BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 02 जून, 2005 को 10:22 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
केरल हाईकोर्ट कोकाकोला के पक्ष में
 

 
 
कोक के ख़िलाफ़ प्रदर्शन
कोक के ख़िलाफ़ प्लाचीमाड़ा में दो साल से आंदोलन चल रहा है
केरल के पल्लकाड़ ज़िले में स्थित कोका कोला संयंत्र का विरोध कर रहे संगठन के लोगों को उस वक्त एक करारा धक्का लगा जब केरल हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में पेरूमट्टी ग्राम पंचायत से कहा कि वो कोका कोला फ़ैक्ट्री को फिर से काम शुरू करने के लिए लाइसेंस दें.

कोका कोला की यह फ़ैक्ट्री प्लाचीमाड़ा में है और पेरूमट्टी पंचायत के तहत आती है. पिछले दो सालों से यहाँ के लोगों ने संयंत्र बंद करवाने के लिए अभियान छेड़ा था.

विरोध कर रहे लोगों का कोका कोला पर आरोप है कि बिना इजाज़त के भूजल के इस्तेमाल और प्रदूषण फैलाने के कारण वहाँ के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

इस मुहीम से वामपंथी दलों के जुड़ जाने के बाद से इस मुहीम को और भी ताकत मिली है.

हालांकि इस कोका कोला प्लांट को इजाज़त देने वाली सरकार भी वामपंथी गठबंधन एलडीएफ़ की ही थी.

नरम रुख़

पिछले कुछ हफ़्तों में केरल हाईकोर्ट ने कोका कोला की ओर नरम रुख़ तब अपनाया, जब उच्च न्यायालय द्वारा स्थापित एक पर्यावरण समिति ने प्लाचीमाड़ा में कोका कोला का विरोध कर रहे संगठनों को ग़लत ठहराया.

बुधवार को दिए अपने आदेश में उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने यह भी कहा है कि अगर पेरूमट्टी ग्राम पंचायत 10 जून तक लाइसेंस जारी नहीं करेगी तो यह मान लिया जाएगा कि कोका कोला को दो साल के लिए लाइसेंस जारी कर दिया गया है.

आदेश में यह भी कहा गया है कि प्लाचीमाड़ा के इस कोका कोला प्लांट में कंपनी को कुछ विशेष हिदायतों को ध्यान में रखना होगा और निर्धारित पानी की मात्रा का इस्तेमाल करना होगा.

पंचायत को निर्देश दिए जाने के लिए कोका कोला ने हाईकोर्ट में एक अर्जी दायर की थी जिसपर न्यायालय ने यह अंतरिम फ़ैसला सुनाया है.

हालांकि कोका कोला का विरोध कर रहे संगठनों के प्रतिनिधि बेनू ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि वो इससे हतोत्साहित नहीं हैं और अपना अभियान जारी रखेंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>